मेनू
News

95 किलोग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफतार

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 बूथ स्तर का कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़: गोदावरी थापली

कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी की सांगठनिक जिला कोटद्वार की प्रभारी गोदावरी थापली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी 2022 के चुनाव में जुटने एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी गोदावरी थापली ने विधानसभा कोटद्वार के चालीस वार्डो में बूथ कमेटियों के गठन किये जाने को लेकर विचार व्यक्त करते हुए प्रत्येक वार्ड में बूथ कमेटियों एंव प्रकोष्ठों का गठन करने की बात कही, साथ ही न्यायपंचायत एवं ब्लॉक स्तर भी कमेटियों का गठन करते हुए समाज के हर वर्ग को जिम्मेदारी दिये जाने की बात कही।उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होता है, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता ही पार्टी की रीति नीतियों के बारे में लोगों को जागरूकर करने का प्रयास करता है।  बूथ मजबूत होने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा के चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की है, कहा कि पार्टी जिसको भी टिकट देगी, उसी प्रत्याशी के लिए पूरे दमखम से कार्य किया जायेगा, उन्होंने वर्तमान केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कोटद्वार विधानसभा में विगत चार साल से एक भी विकास कार्य न किये जाने के लिए क्षेत्रीय विधायक को जिम्मेदार ठहराया।  प्रदेश सरकार ने जो विकास का वादा किया था, उसे पूरा करने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हुई है। उल्टा कोटद्वार वासियों पर नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण जैसी जनविरोधी व्यवस्थाओं को थोप दिया है।कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आते ही विकास प्राधिकरण सहित जनविरोधी कानूनों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जायेगा। इससे पूर्व कोटद्वार पहुंचने पर गोदावरी थापली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है।इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, प्रदेश सचिव शांति रावत, पूर्व राज्य मंत्री सरोजनी कैन्त्यूरा, पूर्व विधी व परिसीमन आयोग के अध्यक्ष एड. जगमोहन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, कृष्णा बहुगुणा, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, मीना बछुवाण, विनीता भारती, सुनीता बिष्ट, शहनाज शम्सी, रीना आर्य, पवन चौधरी, पार्षद अनिल रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, विनोद नेगी सूरज प्रसाद कांति, विवेक शाह, रमेश चंद्र खंतवाल, महावीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, हिमांशू बहुखंडी, तेजपाल सिह पटवाल, बलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुसाई, बृजपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, भारत सिंह रावत, मनवर सिंह आर्य, सुनील दत्त सेमवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

95 किलोग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफतार

कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  पौडी गढ़वाल, पी0 रेणुका देवी द्वारा नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों_की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन,पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 श्री ओमप्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त दानिश पुत्र सगीर नि0 बडोदा देहात थाना कटघर जिला मुरादाबाद (उ0प्र0) दुगड्डा पेट्रोल पंप से 1 किलोमीटर आगे कोटद्वार रोड हल्द्वानी पुलिया के पास से वाहन संख्या HR 26AS-9448 (हुंड़ई वरना कार) मे 95_किलोग्राम  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि में प्रत्येक बैरियर पर पहले उतरा था, और पैदल जाकर आगे देखता था कि कोई पुलिस चैकिंग तो नही है, फिर गाड़ी लेकर आगे जाता था । मैं गांजा पहाड़ी क्षेत्रों से लाकर बिजनौर, मुरादाबाद क्षेत्रों में लोगो को बेचने मुनाफा कमाने जा रहा था । जिस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक व कांउन्सलिंग भी की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। माह जनवरी में जनपद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 10 व्यक्तियों के विरुद्ध 10 अभियोग पंजीकृत कर 169 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा व 800 ग्राम चरस बरामद की गयी।

तिरंगे के अपमान को लेकर भड़के पूर्व सैनिक, पीएम को भेजा ज्ञापन


कोटद्वार।पूर्व सैनिक, अद्र्ध सैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी को लाल किले में किसान आन्दोलन के नाम पर तिरंगे का अपमान किये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक विकास संस्था ने देश विरोधी ताकतों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया।तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुये विकास संस्था के अध्यक्ष आनन्द बल्लभ घिल्डियाल ने कहा है कि वर्तमान में कृषि कानूनों को लेकर किसानों के द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन की आड़ में देश विरोधी ताकतों के द्वारा लाल किले पर जाकर एक धर्म सम्प्रदाय का झण्डा फहराकर तिरंगे का अपमान किया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस पर भी लांठी चार्ज करते हुये जानलेवा हमला किया गया। इसके अलावा सरकारी सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा है कि सामाजिक विकास संस्था इस प्रकार की अमानवीय घटना की घोर निन्दा करती है, उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित अराजक तत्वों, किसान नेताओं एवं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को चिन्हित कर देशद्रोेह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।इस मौके पर सुभाष बिष्ट, बृजमोहन नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रमोद रावत, दिवाकर लखेड़ा, अनीता रावत, पूनम तिवारी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित खबरें