301 व्यजंनों की थाली तैयार कर रचा इतिहास
लिम्का बुक आफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराने की तैयारी
कोटद्वार। कुछ नया और अनोखा करने का जुनून हो तो बड़ से बड़ी कठिनाईयां भी राहों में फूल बिछाकर स्वागत करती नजर आती है। ऐसे ही जुनून और हौसले को कारगर कर दिखाया है, गुरु और छात्रों ने मिलकर। गुरुओं के मार्गदर्शन, मैनेजमैंट का भरपूर सहयोग और छात्रों के हौसले व मेहनत ने रविवार को कोटद्वार जैसे छोटे शहर में हुए कारनामे ने पूरे देश सहित विश्व के धुरंधरों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया।
ऐसा यह कारनामा कोटद्वार के आईएचएमएस संस्थान के गुरुजनों और छात्रों ने मिलकर किया है कि बडे़ बडे़ शहरों के संस्थानों, विशेषज्ञों को भारी आश्चर्य हो गया। देश में पहली बार रिकार्ड समय में तैयार विभिन्न राज्यों से लिये गये 301 व्यजंनों को इन्सटीट्यूट आफ हाॅस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एण्ड सांईन्सेस (आई0एच0एम0एस0) संस्थान द्वारा एक थाली में परोस कर खानपान से जुड़े शौकिनों के मुंह में पानी भर दिया। संस्थान के अनुसार आज से पहले भारत में इस तरह का कारनामा 270 व्यंजनों का जालंधर के संस्थान के नाम था जिसे तोड़ते हुए कोटद्वार के आई0एच0एम0एस0 संस्थान ने 301 व्यंजन बनाकर कामयाबी हासिल की। 301 व्यंजन बनान के लिए 7 फीट व्यास की थाली का निर्माण किया गया जिसमें 245 कटोरी,15 मिट्टी के कुल्हड़ एवं 41 प्रकार की रोटियों से व्यंजनों को सजाया गया। ये सभी व्यंजन पूर्ण रूप से शाकाहारी व्यंजन थे, जिन्हें विभिन्न राज्यों के मुख्य व्यंजनों से लिया गया। ये व्यंजन 2 घंटे 15 मिनट के रिकार्ड समय में तैयार किए गए।इस आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय पर्यटन विकास निगम (आई0टी0डी0सी0) के होटलों के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर सिबल रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पांच सितारा होटल कन्ट्री इन एण्ड स्वीट से नजीर अहमद भी उपस्थित रहेे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि राजकीय इण्टर काॅलेज कुम्भीचैड़ के प्रधानाध्यापक लखपतराज खुगशाल, आर्य कन्या इण्टर काॅलेज की प्रधानाध्यापिका रेणु नेगी, राजकीय इण्टर काॅलेज कण्वघाटी के प्रधानाध्यापक रमाकान्त कुकरेती एवं केन्द्रीय विद्यालय लैन्सडाउन की प्रधानाध्यापिका उर्मिला आदि सम्मिलित हुये।इस आयोजन में उपस्थित अतिथितियों ने संस्थान की उपलब्धि को सराहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर सिबल द्वारा संस्थान के इस आयोजन को बहुत महत्वपूर्ण बताया एवं शिक्षकों को बधाई देते हुये इस तरह के आयोजन को कराते रहने के लिये प्रोत्साहित किया, उन्होने देश के सम्पूर्ण भाग को एक थाली मेें 301 व्यंजनो के रूप में परोसकर बनाए गए कीर्तिमान की भूरी भूरी प्रशंसा की। होटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, हमारा संस्थान लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड के लिए एक गौरवमयी इतिहास लिखने जा रहा है जो कि हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि हमारे आत्मविश्वास को नई ऊँचाई पर पहुंचने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, द टेस्ट आॅफ इण्डिया की 301 व्यंजनों से सुसज्जित थाली सम्पूर्ण देश के व्यंजनों को एक ही जगह पर परोसकर हमारे संस्थान ने एक अनोखे कीर्तिमान की ओर बढ़ने का आयाम स्थापित किया है। लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड की ओर हमारे बढ़ते कदम दर्शाते हैं कि, यह हमारे संस्थान के प्रत्येक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, कर्मनिष्ठा एवं खुद को साबित करने के आत्मविश्वास से ही संभव हो रहा है।उक्त आयोजन में संस्थान के डायरेक्टर एकेडिमिकस सुनील कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित व मार्गदर्शन किया गया।आयोजन के समापन पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक बी0एस0 नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी व निदेशक प्रबन्धन कर्नल बी0एस0 गुसांई ने इस उपलब्धि पर बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया व उन्होनें सबके भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन सपना रौथाण ने सफलतापूर्वक किया।इस मौके पर संस्थान के पंकज कुकरेती, मनोज जोशी, विजय पंत, मधुसूदन अधिकारी, मोहित उपाध्याय, सपना, नवीन किशोर, एस0पी0 चमोली, दीपक, गौरव, कर्मचारीगण, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
