धन्यवाद! लोक निर्माण विभाग, नगरनिगम,और पार्षदगण। लोगों की जान से खेलने के लिए
कोराना महामारी काल में वैसे ही लोग बेमौत मर रहे हैं। वहीं कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत गाडीघाट चौराहे पर विगत एक माह से अधिक समय से मेनहाल के ऊपर पड़ा चैम्बर भी लोगों को बेमौत स्वर्ग के टिकट की दावत दे रहा है।लोकसंवाद टुडे द्वारा जब इस खबर का संज्ञान लिया गया तो लोक निर्माण विभाग, नगरनिगम और गाडीघाट सहित उस चैम्बर के ऊपर से गुजरने वाले हर पार्षदगण को धन्यवाद देना मुनासिब समझा कि आपमें और कोराना संक्रमण जो बेमौत मौत को बुलाने की मित्रता हुई है उसका पका फल आपको जरूर मिले।
हिंदी पत्रकारिता के बिना लोकतंत्र अधूरा
हिन्दी पत्रकारिता की बेबाक और निष्पक्षता की आवश्यकता
हिंदी पत्रकारिता का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि वर्तमान संस्करण में लोकतंत्र का चौथा महत्वपूर्ण स्तंभ पत्रकारिता है जिसके बिना देश में लोकतंत्र अधूरा है । आज जनहित के मुद्दों से लेकर कर्मचारी संगठनों की आवाज से लेकर आवाज पहुंचाने का सही पटल है तो पत्रकारिता है । जब सरकार में बैठे नेता एवं शासन प्रशासन के अधिकारी जनता की बात नही सुनते है तो पत्रकारिता के माध्यम से ही जनहित की आवाज सुनी जाती है । राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि देश में आज पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण योगदान है तो पत्रकारिता का है राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा की आवाज को समय समय पर देश के हर पटल तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण भूमिका पत्रकारिता का है बी पी सिंह रावत ने आज पत्रकारिता दिवस पर देश के सभी पत्रकार बंधुओ को बधाई शुभकामनाएं दी है । भले ही आज हम डिजिटल इंडिया की बात करते है लेकिन अभी भी समाचारों का सबसे बड़ा माध्यम अखबार ही है जिसकी हर सुबह महत्वपूर्ण भूमिका आज भी दिन निकलने से पहले बनी रहती है ।
पौड़ी गढ़वाल के बैग्वाडी ग्रामसभा में फटा बादल,जान की नहीं हुई हानि
पौड़ी । पौड़ी गढ़वाल के ग्राम बैग्वाड़ी के आमकासेरा में रविवार को बादल फटने की घटना हुई है । बादल फटने से गांव में मलबा और अधिक मलबा और पत्थर आ गये हैं ।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व टीम गांव में बादल फटने के बाद हुई स्थिति का आंकलन कर रही है । हालांकि बादल फटने की घटना में कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है । इस घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है । घटना की विस्तार जानकारी गांव का आंकलन होने के बाद पूर्ण रूप से दी जायेगी ।


