रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोरोना वायरस की गंभीरता को लेकर राज्य सरकार ने पूरे राज्य में नर्सरी से 12वीं तक की स्कूल की 31 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है उसके बावजूद भी कोटद्वार में कुछ शिशु मंदिर सहित निजी शिक्षण संस्थान अपनी मनमानी पर तुल कर अपने संस्थान खोलकर परीक्षाएं करा रहे हैं जिनमें प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राएं भी हैं जबकि शासन द्वारा 10वीं 12वीं और नवी ग्यारहवीं के छात्रों को ही परीक्षा कराए जाने का शासनादेश जारी किया है इस संबंध में जब कोटद्वार के उप जिलाधिकारी से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि कोटद्वार में बेसिक शिक्षा अधिकारी और माध्यमिक शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में कार्यवाही करने को कहा जाएगा दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी।