मेनू
News

21 साल 21 सवाल उत्तराखंड क्यों है बेहाल”

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

21 साल 21 सवाल उत्तराखंड क्यों है बेहाल” को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

कोटद्वार।आम आदमी पार्टी के द्वारा सतपुली में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जहाँ एक और एक निजी रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्य स्थापना के मौके पर केक काटकर राज्य का स्थापना दिवस मनाया और सभी को बधाईयाँ दी | वहीँ दूसरी और सतपुली में रैली निकाल कर भाजपा कोंग्रेस पर सवाल दागे |आम आदमी पार्टी के यूथ अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी के द्वारा राज्य के 21 वर्ष पूर्ण होने पर आज सतपुली स्थित निजी रिसोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे राज्य स्थापना दिवस मनाया गया | इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिग्मोहन नेगी प्रदेश को बनाने को लेकर जिन शहीदों ने शहादत दी उन्हें नमन किया | जिसके बाद राज्य स्थापना का केक काटकर युवाओं और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को राज्य स्थापना की बधाई दी |आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में  वर्तमान सरकार भाजपा व पूर्ववर्ती सरकार कॉंग्रेस से 10-10 साल के हिसाब में “21 साल 21 सवाल उत्तराखंड क्यों है बेहाल” को लेकर  दिग्मोहन नेगी के नेतृत्व में  रैली निकाली तथा जनता के साथ मिलकर भाजपा व कॉंग्रेस के 21 सालों के राज में उत्तराखंड के बेहाल को लेकर सवाल किये |आम आदमी पार्टी  के यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कांग्रेस और बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड क्यों बेहाल हैं, क्यों 21वर्षों बाद भी गैरसैंण स्थाई राजधानी नही बनी, क्यों शिक्षा, स्वस्थ्य व रोजगार की लचर हालात हैं, क्यों दोनों सरकारें पलायन नही रोक पाई, क्यों भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी चरम पर है को लेकर सवाल किये आदि।इस मौके पर प्रेम सिंह रावत, अनीता रावत महिला अध्यक्ष चौबट्टाखाल, युधवीर सिंह, विजय सिंह, विजयपाल, पूजा रमोला,  प्रिन्स गुसाईं, ऋषि रावत, मोनिका देवी, पूनम, मोनिका, संगीता, हिमानी, रोहित, रजत, ऋतिक ,पवन   सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे | 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनाक्रोशी रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनाक्रोशी रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

कोटद्वार। केन्द्र एवं राज्य मेें सत्तासीन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित कोटद्वार विधानसभा में विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाले जाने, लोगों को भ्रमित करने के लिए आने वाले समय में सिर्फ दिखावे के लिए गैरसैंण में विधान सत्र आहूत किये जाने के विरोध में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोशी रैली निकालकर भाजपा सरकारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तथा आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।पूर्व निर्धारित समय के अनुसार देवीरोड स्थित मथुरा वैडिंग प्वाइंट से पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के नेतृत्व में रैली देवीरोड, गोखले मार्ग, झंडाचैक बद्रीनाथ मार्ग होते हुए तहसील में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी, जहां वीर चंद्र सिंह गढवाली पार्क में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने हुंकार भरते हुए प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के विगत पौन पांच साल के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताया, कहा कि पौने पांच सालों में भाजपा सरकार विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रख पायी है, लेकिन अब गैरसैंण में सत्र आहूत कर उत्तराखंड के जनता को झूठे सपने दिखाने का करना चाह रही है, कहा कि जब सरकार के पास मात्र तीन माह का भी समय नहीं है, ऐसे वक्त पर गैरसैंण में सत्र आहूत कर झूठी घोषणाऐं की जाऐंगी, ताकि उत्तराखंड की जनता भाजपा के भ्रमजाल में फंस जायेगी, पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने आम जनमानस को आगह करते हुए कहा कि विगत पौने पांच सालों में न तो महंगाई पर रोक लगी है, और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल पाया है, लगातार पेट्रो पदार्थो के दामों में बढोतरी होने से आम आदमी हा जीना दूभर हो गया है, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान छूने लग गये है, जिससे महिलाओं का किचन का बजट चरमरा गया है, कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलने में माहिर है, लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटकर वोटों की राजनीति करती है, जबकि जब भी केन्द्र एवं राज्य में कांगे्रस की सरकारें सत्ता में आयी है, कांग्रेस ने हमेशा ही सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करते हुए विकास कार्यो को अंजाम दिया है, कहा कि कोटद्वार विधानसभा में लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है, कण्वाश्रम, मेडिकल कालेज, केन्द्रीय विद्यालय, मोटर नगर, रोडवेज बस अड्डा सहित ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए भूमि दिये जाने की विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों का भाजपा सरकारों से मोह भंग होता जा रहा है, तथा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रंचड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी तथा भाजपा के तमाम जनविरोधी नीतियों को बदलते हुए विकास के नये आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन््रद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुतला चैहान, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह,मीना बछुवाण, प्रीति सिंह, सुधा असवाल, कविता भारती, विनीता भारती, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, प्रकाश लखेडा, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, राजेन्द्र गंसाई, अनिल चैधरी, पुष्कर राणा, दिनेश गुंसाई, वीरेन्द्र पाल, पपेन्द्र ंिसंह, अर्जुन सिंह पुंडीर, रमेश चंद्र खंतवाल, महेन्द्र ंिसह, वीरेन्द्र पाल, प्रवीन सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, सतीश मलासी, सुरेन्द्र सेमवाल, सुनील दत्त सेमवाल, हिम्मत सिंह नेगी, पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, विवेक शाह, पिंकी रावत, सूरज प्रसाद कांति, हरीश नेगी, गिंदी दास, धर्मेन्द्र सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, पंचम सिंह गुंसाई, कुसुम भंडारी, चंन्दमोहन सिंह रावत, शोभा रावत, रेवानंद काला, प्रेम सिंह रावत, विजय लक्ष्मी, सरोज भंडारी, रीना राणा, राजेश्वरी देवी, रजनी देवी, बंसती देवी, आशा जखमोला, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, प्रभा देवी, कविता देवी, पूर्णिमा देवी, कमला देवी, शेर सिंह राणा, अंकुर भंडारी, महावीर सिंह रावत, रूपेन्द्र सिंह नेगी कै. सतेन्द्र सिंह नेगी, भारत सिंह रावत, नीरज रौतेला, दिनेश थापा, अमन धूलिया, कमल भाटिया, कुणाल भाटिया, उदय नेगी, जावेद, संदीप शाह, कविता मलासी, अमित नेगी, वीर सिंह घाघट, भारत सिंह नेगी, शहनाज शम्सी, इलियास अहमद, हरेन्द्र सिंह पुंडीर, राकेश शर्मा, रवीन्द्र भाटिया, सहित सैकडों की संख्या में लोग मौजूद थे।‌‌

अवैध शराब कारोबारियों के लिए मुसीबतें लेकर आया स्थापना दिवस

पौड़ी।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री श्यामदत्त नोटियाल के पर्यवेक्षण, एवं थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 08.11.2021 को थाना पशुलोक बैराज रोड़ लक्ष्मणझूला से 02 अभियुक्त दरमियान सिंह व विक्रम सिंह को वाहन संख्या UK13A-1515 (महेन्द्रा स्कार्पियों) में 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व 48 केन बियर का परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 25 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।

अभियुक्त का नाम पताः-दरमियान सिंह पुत्र स्व0 अवतार सिंह नि0- ग्राम- गेठाणा बांगर, पो0ओ0- बांगर, थाना- रुद्रप्रयाग, जनपद-रुद्रप्रयाग, उम्र-52 वर्ष।

2. विक्रम सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी-उपरोक्त, उम्र-44 वर्ष

बरामद मालः-24 बोतल रायल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब,48 केन अवैध बियर,प्रयुक्त वाहन सं0- UK13A-1515 (महेन्द्रा स्कार्पियों)

पुलिस टीमः- उपनिरीक्षक श्रद्धानन्द सेमवाल,आरक्षी 136 नापु0 सुरेन्द्र मेहरा, होगा0 1518 सूरजभानू आदि मौजूद रहे।

कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 08.11.2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत सतपुली बाजार से एक व्यक्ति जतिन को 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतपुली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 26 व्यक्तियों के विरूद्ध 26 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।

पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0- 19/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पताः-जतिन पुत्र सुनील कुमार, निवासी-वार्ड नम्बर-01,ग्रास्टनगंज,कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र- 19 वर्ष।

बरामद मालः- 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब।

पुलिस टीमः- आरक्षी 330 ना0पु0 देशराज,आरक्षी 131 ना0पु0 कुलदीप आदि मौजूद रहे।

पौड़ी।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 08.11.2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत पाबौ चंपेश्वर रोड़ से एक व्यक्ति सुरेश कुमार को 75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पौड़ी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 27 व्यक्तियों के विरूद्ध 27 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।

पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0- 48/2021, धारा- 60 (I) आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पताः-सुरेश कुमार पुत्र प्रेमलाल निवासी- ग्राम- सन्यू, पट्टी -घुड़दौड़स्यू, थाना- पौड़ी, जनपद पौड़ी गढवाल, उम्र- 28 वर्ष।बरामद मालः-75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब।पुलिस टीमः-आरक्षी 291 ना0पु0 रविन्द्र भट्ट,आरक्षी 392 ना0पु0 सुधांश आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें