रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
नगर सेवायोजन कार्यालय की ओर से 20
भर्ती रैली के लिए युवाओं को एक दिन का मार्गदर्शन शिविर
नवम्बर, 2020 से कोटद्वार में होने वाली सेना भर्ती रैली हेतु युवाओं के लिए एक दिवसीय मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को सेना भर्ती हेतु पात्रता संबंधी शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम, पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के आधार पर सैंपल पेपर समाधान आदि की जानकारियां दी जाएंगी।
खाद्य पदार्थों मे लापरवाही पर 50 हजार का जुर्माना
जानकारी देते हुए नगर सेवायोजन अधिकारी व उप प्रमुख यूईबी श्रीनगर मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मार्गदर्शन सत्र का आयोजन पौड़ी, कोट, खिर्सू, कल्जीखाल, पाबौ व थलीसैंण विकास खंडों में एक-एक दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर, 2020 को ईटीसी पौड़ी में मार्गदर्शन सत्र आयोजित होगा। जबकि 26 नवंबर, 2020 को कल्जीखाल, 28 नवंबर को खिर्सू, 2 दिसम्बर को कोट, 4 दिसम्बर को पाबौ तथा 10 दिसम्बर को थलीसैंण ब्लाक में मार्गदर्शन सत्र आयोजित होगा। सभी सत्र संबंधित ब्लाकों के विकास खंड कार्यालयों में ही आयोजित होंगे। प्रतिभाग करने हेतु युवाओं को संबंधित खंड कार्यालयों में दिये गये लिंक अथवा क्यूआर कोड के द्वारा पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रातः 11 से अपराह्न 4 बजे तक 01346-252207 फोन नंबर के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारियों के द्वारा मुहैया करायी जाएगी।
जिलाधिकारी डाॅ. शिव कुमार बरनवाल ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य पदार्थों के विक्रय में अनियमिता पाये जाने पर जनपद के एक विक्रेता पर पचास हजार तथा गुजराज स्थित कम्पनी पर पांच लाख अर्थदंड जुर्माना आरोपित किया है।
बताया गया कि श्री संजय सिंह रावत पुत्र दिगम्बर सिंह रावत मै. रावत जनरल स्टोर, कंडोलिया बाजार, पौड़ी तथा रूचि सोया इण्डस्ट्रीज लि. सर्वे नं.-217/2 विलेज मिथि रोहर, तालुका गांधीग्राम जिला भुज (कच्छ) गुजरात द्वारा अवमानक खाद्य पदार्थ न्यूट्रीला सोयाबीन रिफांइड आॅयल बेचेन पर दिनांक 2 मार्च 2017 को वाद दर्ज किया गया। जिसमें अभिनिर्णायक अधिकारी के न्यायालय से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 व 51 के तहत अनियमितता पाये जाने पर क्रमशः 50 हजार तथा पांच लाख अर्थदंड बतौर जुर्माना आरोपित किया है।
बताया गया कि श्री संजय सिंह रावत पुत्र दिगम्बर सिंह रावत मै. रावत जनरल स्टोर, कंडोलिया बाजार, पौड़ी तथा रूचि सोया इण्डस्ट्रीज लि. सर्वे नं.-217/2 विलेज मिथि रोहर, तालुका गांधीग्राम जिला भुज (कच्छ) गुजरात द्वारा अवमानक खाद्य पदार्थ न्यूट्रीला सोयाबीन रिफांइड आॅयल बेचेन पर दिनांक 2 मार्च 2017 को वाद दर्ज किया गया। जिसमें अभिनिर्णायक अधिकारी के न्यायालय से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 व 51 के तहत अनियमितता पाये जाने पर क्रमशः 50 हजार तथा पांच लाख अर्थदंड बतौर जुर्माना आरोपित किया है।
100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार आगामी दीपावली पर्व के मध्येनजर जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग देखरेख शान्ति कानून व्यवस्था के दौरान अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र सुरजीत सिंह व अभियुक्त खेम सिंह पुत्र दर्शन सिंह को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ वाहन संख्या UP20Q-0467 बजाज डिस्कबर में झूलापुल कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 297/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
दीपावली में अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों पर होगी कार्यवाही
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली में थाना सतपुली में दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला द्वारा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि पटाखों की दुकानों को बाजार से बाहर पी डब्ल्यू डी रोड पर लगाया जायेगा औरमिठाई व अन्य दुकाने बहार रोड पर नही लगेगी । साथ ही व्यापारियों को निर्देशित किया कि सभी कोविड के नियमो का पालन करें व शांति व्यवस्था बनाये रखे ।
बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष थामेश्वर कुकरेती, महामन्त्री सत्यनारायण वेदी, वेद प्रकाश वर्मा, पुष्पेन्द्र राणा, सत्यनारायण मित्तल, प्रशान्त शर्मा आदि रहे ।

