मेनू
News

स्वस्थ्य और सुखी जीवन के लिए योग को अपने दिनचर्या में करें शामिल

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   स्वस्थ्य और सुखी जीवन के लिए योग को अपने दिनचर्या में करें शामिल 


रूड़की। भारतीय सांस्कृतिक और चिकित्सा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे आयुर्वेद और योग का डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है। योग और आयुर्वेद ने कई घरों को और लोगों को जीवनदान दिया है। शरीर को निरोगी बनाने के लिए उत्तराखंड में लोगों निरोगी बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह जगह योग शिविर लगाए जा रहे हैं। भारत  स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आदर्श से को जून माह में शिवाजी नगर में लगाए गए योग शिविर में क्षेत्रवासियों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।आदर्श शिवाजी नगर में आयोजित योग शिविर के समापन पर  मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त कर्नल रविंद्र बंसल उपस्थित रहे।

  इस अवसर पर कर्नल बंसल योगार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से तन-मन एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। पूर्व कैप्टन मायाराम भट्ट ने कहा कि योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। योग को किसी भी स्थान पर किया जा सकता है। आदर्श शिवाजी नगर के अध्यक्ष गौर सिंह भंडारी एवं महिला अध्यक्ष संतोषी राणा ने भी योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा बताते हुए योग को अपनाने पर जोर दिया ।

    योगगुरु सर्वेश गोस्वामी ने महिलाओं को योग के लाभ बताते हुए योगासन के तरीके बताए। इस अवसर पर शिवाजी कालोनी अध्यक्ष देव सिंह सामंत, महिला अध्यक्ष नंदा ऐरी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सतीश नेगी, विजय सिंह पंवार, प्रतिमा बिष्ट, सुरेश कुमार, राम भरोसे, विकास दास आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें