मेनू
News

सिद्ध बली मंदिर स्थित 21 दुकानदारों को रोजी रोटी का संकट ….!

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सिद्ध बली मंदिर स्थित 21 दुकानदारों को रोजी रोटी का संकट ….! 
  सिद्ध बली बाबा ने भी  मंदिर परिसर से जुड़े दुकानदारों से फेरी आंखें….! 
 मंदिर समीति द्वारा मौखिक नोटिस में दो दिन में दुकानें खाली कराने का हुक्म
 दुकानदारों को न सिद्ध बली मंदिर, न लोनिवी, न वन विभाग, न नगर निगम और न ही प्रशासन का लीगल लिखित नोटिस…! 

 21 दुकानदारों को बनाया जा रहा बली का बकरा 

 सिद्ध बली मंदिर के जूतों की रैक, मंदिर प्रबंधक के बेटे की नव निर्मित दुकान, मंदिर के गेट पर बनी दुकानों सहित मंदिर की धर्मशाला को कौन बचा रहा….? 
 मंदिर के महंत, व प्रबंधन दुकानदारों को ठोस आश्वासन देने में असमर्थ 

  कोटद्वार। कोटद्वार में जहाँ प्राकृतिक आपदाओं ने तांडव मचाया हुवा है वही सरकारी महकमों व धार्मिक संस्थानों ने भी अतिक्रमण के नाम पर कोटद्वार के व्यापारियों, निवासियों छोटे दुकानदारों सहित फड खोखा व्यवसायियों पर भी चाबुक चलाना शुरू कर दिया। 

  गौरतलब है कि शहर में तो कुछ व्यापारियों व निजी आवास के नाम पर अतिक्रमण हुवा है लेकिन कोटद्वार के सिद्ध बली मंदिर में समीति द्वारा स्वयं दुकानदारों को दुकानें बना कर दी थी जिसकी जिम्मेदारी दुकानदारों को हटाने से पहले विस्थापित करने की भी मंदिर समीति की होनी चाहिए। दुकानदारों के अनुसार मंदिर समीति दुकानों का किराया भी बसूलती है परन्तु किराये की रशीद के नाम पर दाननामा की रशीद मंदिर समीति द्वारा दी जाती है। वहीं जो भी विभाग अतिक्रमण के नाम पर कार्यवाही कर रहा वह आज तक कहाँ सोया था क्या वह सिद्ध बली मंदिर समीति से किराया बसूलता है या मंदिर समीति को लीज पर दुकानों की जगह दी हुई है। मंदिर समीति की दुकानों से सटा लोनिवी का भवन है। मौखिक सूत्रों से लोनिवी के कर्मचारियों से मिली सूचना के आधार पर विभाग अपनी 4 से 5 बीघा जमीन बता रहा है अगर ऐसा है तो केवल 21 दुकानदारों को ही क्यों बली का बकरा बनाया जा रहा है….? मंदिर समीति के गेट से सटी दुकानें, जूतों की रैक व धर्मशाला क्या अतिक्रमण की जद में नहीं आती….? 

  बताते चलें कि सिद्ध बली मंदिर अतिक्रमण वाली जगह पर विधवा, निर्धन परिवार विकलांग व परित्यक्ता महिलाओं सहित नौकरी की आयु सीमा पार कर चुके सामान्य परिवार के उत्राखंडियो की छोटी प्रसाद और खिलौने व पूजा पाठ से संबंधित सामान की दुकानें हैं। अगर इन छोटे दुकानदारों से इनके रोजगार का साधन छीना जाता है तो ये सारे दुकानदार भी  मंदिर समीति, व विभाग निर्मित कराए गए अतिक्रमण के कारण आपदा का शिकार हो रहे हैं इसलिए इन दुकानदारों को विस्थापित करने या रोजगार से जोड़ने की जिम्मेदारी भी विभाग और मंदिर समीति की बनती है। 

अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती  द्वारा आयोजित 35वीं प्रांतीय खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का समापन 

     अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती  एवं भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड के तत्वाधान 35 में प्रांतीय खो खो कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन विद्या मंदिर जानकी नगर में दिनांक 25 अगस्त 2023 से 27 अगस्त 2023 तक हुआ। कार्यक्रम के समापन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूडी भूषण ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विजयी टीमों के खिलाडियों को पुरस्कृत किया। 

प्रतियोगिता के परिणाम में अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू बाजार डाकपत्थर, अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर, अंडर 19 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार, एवं बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर विजई रहे। 

खो खो प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेहरू बाजार डाकपत्थर, अंडर 14 बालक वर्ग को-को प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, अंडर 17 बालक वर्ग को को प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार, 17 बालिका वर्ग को प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी, अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग खो खो प्रतियोगिता में तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर विजयी रहे। इन सभी को प्रतियोगिता में आए आगंतु महोदयों द्वारा सम्मानित किया गया। 

इस प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका वर्ग की टीमों को सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश खुर्जा में प्रतिभा करना है एवम बालक वर्ग को मथुरा वृंदावन में प्रतिभाग करना है। 

 इस अवसर पर रणबीर निर्मोही, प्रदीप नौटियाल, निर्मल केमनी, अनिल कुटानाला, राहुल भाटिया, शिवराम बडोला ,रोहित बलोदी, राजन कुमार शर्मा ,गौरवपूर्ण कोटी, भूपेंद्र रावत, संगीता रावत, संगीता कोकशाल, सरोज , मधुबाला नौटियाल आदि उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें