मेनू
News

सिडुकुल ग्रोथ सेंटर में ठेकेदारों की मनमानी पर प्रशासन करे हस्तक्षेप – पूर्व सैनिक सेवा परिषद

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

 सिडुकुल ग्रोथ सेंटर में ठेकेदारों की मनमानी पर प्रशासन करे हस्तक्षेप – पूर्व सैनिक सेवा परिषद 

लालढांग चिल्लरखाल कोटद्वार रामनगर मोटर मार्ग की मांग 

     कोटद्वार । मंगलवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नई कार्यकारिणी गठन नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा की गई । बैठक नई कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से सिडकुल में कंपनी  ठेकेदारों के स्थानीय उत्राखंडियों के उत्पीड़न काम से  निकाले जाने के कारण लंबे समय की जा रही हड़ताल में सरकार  से हस्तक्षेप कर बेरोजगारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। 

  उपरोक्त समस्या जिसमें स्थानीय बेरोजगारों की काफी समय से चल रही है मुख्य मांग उत्राखंडियों के स्थानीय कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा रही है, बाहरी कर्मियों को रोजगार दिया जा रहा है जो कि अनुचित बताते हुए उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

   वहीं ज्ञापन में  कोटद्वार की लाइफ लाइन चिल्लरखाल मार्ग न बनने से कोटद्वार को रोजगार, बिकास व आने जाने में समस्याओं का दुख झेलना पड़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का चुनाव के समय कोटद्वार की जनता को दिया आश्वासन भी धरा का धरा रह गया।  उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन सरकार के बाद भी अगर चिल्लर खाल कोटद्वार रामनगर मोटर मार्ग न बनना कोटद्वार की जनता के उत्तराखंड का दुर्भाग्य है।

 पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने उत्तराखंड सरकार से मांग की हैं कि हरिद्वार चिल्लरखाल कोटद्वार रामनगर मोटर मार्ग को यातायात के लिए जल्द सुचारू रूप से बनाया जाये, नहीं तो कोटद्वार की जनता ट्रिपल इंजन की सरकार को भविष्य में सबक सिखाने में कोई कोताही नहीं करेगी।

बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, अनिल कुमार डबराल,अनूप बिष्ट, ज्ञान पाल सिंह रावत,प्रेम सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह रावत, हरीश चंद्र खुगसाल व मीडिया प्रभारी बलवान सिह रावत। 

  पूर्व सैनिक सेवा परिषद संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा गठित नई कार्यकारणी  – 

संरक्षक :- गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल वरिष्ठ 

उपाध्यक्ष :- अनिल कुमार डबराल (बरिष्ठ उपाध्यक्ष)

उपाध्यक्ष :- अनूप सिंह बिष्ट (नगर क्षेत्र) 

उपाध्यक्ष :- कैप्टन प्रेम सिंह नेगी (बाबर क्षेत्र) 

उपाध्यक्ष :- ज्ञानपाल सिंह रावत (सुखरौ क्षेत्र) 

सचिव :- हरीश चन्द्र खुगशाल 

सदस्य :- नरेंद्र सिंह रावत 

सदस्य :- संजय अस्वल 

मीडिया प्रभारी:- बलवान सिंह रावत 

आमंत्रित सदस्य:- कैप्टन सी पी डोबरियाल प्रदेश सचिव

संबंधित खबरें