मेनू
News

शहीद सैनिक ध्यानसिंह के स्मृति द्वार का शिलान्यास

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 शहीद सैनिक ध्यानसिंह के स्मृति द्वार का शिलान्यास


प्रदेश के  पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को विधान सभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत पाबौं विकासखंड स्थित गढीगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में विकास योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। उन्होंने गढीगांव में शहीद सैनिक ध्यानसिंह के स्मृति द्वार, प्राथमिक विद्यालय गढ़ीगांव तल्ला के नवनिर्मित भवन व विधायक निधि से निर्मित राजकीय इण्टरमिडिएट कालेज गढ़ीगांव के अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होने राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज, गढ़ीगांव का नाम शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी के नाम से किये जाने और विद्यालय में अन्य कार्यों के लिए 1 लाख की धनराशि दिये जाने की भी घोषणा की।

        मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय इण्टर मिडिएट कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कोरोना काल में दी गई सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ती, आशा, ए०एन०एम०, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बी०डी०सी० मेंबर, महिला मंगल दलों के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास पर खुद पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने घरों में वापस लौटे प्रवासियों एवं स्थानीय बेरोजगारों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत होम स्टे, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ देकर विकास की धारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं।
इस अवसर पर शहीद ध्यान सिंह नेगी की धर्मपत्नी सुलोचना देवी, बाल विकास अधिकारी चंद्रकांता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुउद्दीन, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोवन सिंह, पोखडा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष सतराज सिंह, गडिगांव प्रधान मधु देवी, पिनानी ग्राम प्रधान ममता देवी, जवरौली महाराज सिंह, तिमलखाल पवेत्री देवी, सिवाल विनोद गुंसाई, कैलाश सिंह, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।  


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया 


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस‘ के अवसर पर शासन के दिशा-निर्देशन एवं जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों में शुक्रवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर पूर्ति विभाग के तत्वाधान में जिला पूर्ति कार्यालय पौड़ी में जिला उपभोक्ता फोरम पौड़ी के सदस्य राकेश सामवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उपभोक्ता फोरम पौड़ी के सदस्य ने उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम 1986 पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अधिनियम 1987, 1991 तथा 1993 में संशोधन किए गए थे लेकिन 2002 में विस्तृत संशोधन किया गया है। कहा कि ऑनलाइन सेवाओं को भी इस अधिनियम के दायरे में लाया गया है।
    जिला उपभोक्ता फोरम पौड़ी के सदस्य राकेश सामवेदी ने कहा कि किसी उपभोक्ता को किसी सेवादाता द्वारा त्रुटिपूर्ण सेवा प्रदान की जाती है तो वे ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। कहा कि 5 लाख तक के वाद पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। साथ ही उन्होनें कहा कि उपभोक्ता उपभोक्ता फोरम में स्वयं अपना मुकदमे में पैरवी कर सकता है।
    जिला पूर्ति अधिकारी के0एस0 कोहली ने जागों ग्राहक जागो के तहत उपभोक्ताओं के अधिकारों के सरंक्षण पर बात करते हुए बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को देश मे 9 दिसम्बर 1986 को पारित हुआ तथा 24 दिसम्बर 1986 महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार किया गया, इसी के तहत भारत में 24 दिसम्बर को प्रति वर्ष उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। साथ ही उन्होनें कहा कि अधिनियम को लाने का मुख्य उद्देश्य त्रुटिपूर्ण वस्तुओं, सेवाओं में कमी तथा अनुचित व्यापार के प्रचलन को रोकने हेतु ग्राहकों का विभिन्न प्रकार से होने वाले शोषण के विरुद्ध, धोखादड़ी रोकने, कालाबाजारी पर रोक लगाना है। कहा कि वर्तमान में भी ग्राहकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि ग्राहकों को जागरूक करने हेतु लगातार समय-समय पर दैनिक समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही पोस्टर, बैनर व पम्पलेट के माध्यम से प्रचार -प्रसार किया जाता है।
  इस अवसर बाट-माप निरीक्षक जगदीश सिंह, पूर्ति निरीक्षक भानु प्रताप रावत, राकेश पन्त, सहित अंकित, सुरेश, पूनम व अन्य ब्यापारी वर्ग तथा अन्य उपभोक्ता उपस्थित रहे।



संबंधित खबरें