मेनू
News

राहुल की लोक सभा सदस्यता खत्म होने पर बबाल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

राहुल की लोक सभा सदस्यता खत्म होने पर बबाल 
 कोटद्वार कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला

   कोटद्वार. राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ पिछले दो दिनों से भारतीय राजनीति में जो कुछ हो रहा है वह विश्व के सबसे लोकतंत्र के कितना सही है या फिर गलत यह आने वाले लोकतंत्र के परीक्षा में ही पता चल पाएगा.

 देश के लोकतंत्र के सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सर्वेसर्वा का कानूनी पेंच में फंस जाने से राजनीतिक दलों में भूचाल आ गया. पिछले दो दिनों में कांग्रेसी सांसद और विपक्ष के सबसे बडे़ चेहरे राहुल गांधी के संबंध में आए दो कानूनी फैसलों ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है. कानूनी फैसलों ने राहुल गांधी को पहले फैसले में जाति विशेष का अपमान करने पर दो साल की सजा तथा दूसरे फैसले में स्पीकर द्वारा संसदीय सदस्यता समाप्त करने का है. राहुल गांधी को सजा और सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस में भूचाल आ गया, जिसको लेकर पूरे देश में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है.

  राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार के ईशारे पर हुई कार्यवाही से उत्राखंड में भी जोरदार प्रदर्शन हुवा है. कोटद्वार में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए मोदी का पुतला दहन किया. इस मौके पर बलवीर सिंह, गीता नेगी, विजय सिंह, अमितराज सिंह, प्रवेश रावत, हेम पवार, संजय मित्तल, सी खडख्वाल, सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें