मेनू
News

बद्रीनाथ और मंगलौर में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की डबल जीत

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 बद्रीनाथ और मंगलौर में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की डबल जीत 

उत्तराखंड में भाजपा की उलटी गिनती शुरू 

 भाजपा को उत्तराखंड की जनता ने नकारना किया शुरू 

कोटद्वार में कांग्रेसियों ने आतिशबाज़ी और ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न 

  उत्तराखंड में विधानसभा के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जबरदस्त घोड़ा पछाड़ दांव लगाकर पटकनी देते हुए बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा चुनाव जीत कर उत्तराखंड की जनता में पैठ बनाकर भाजपा को जबरदस्त झटका दिया है। 

 शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत का जश्न आतिशबाज़ी और ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कोटद्वार कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ता झंडा चौक पर एकत्रित हुए जहां आतिशबाजी की गई और आम जनता में मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात्  रैली निकालकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय हिंद के नारों के साथ बद्रीनाथ और मंगलौर के विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं गईं। 

 विजयी जुलूस में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, महानगर सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी रावत, शकील सलमानी, विजय माहेश्वरी, जनक भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह सहित स्थानीय कांग्रेसी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें