मेनू
News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तरकाशी के सीमांत गाँव नेताला में लगाई रात्रि चौपाल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तरकाशी के सीमांत गाँव नेताला में लगाई रात्रि चौपाल

    प्रधानमंत्री मोदी के मिशन भारत के भारतीय सीमाओं से प्रत्येक सीमांत गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर सीमांत गांवों के लोगों की समस्याओं को जानकर उसकी रिपोर्ट कैन्द्र सरकार को भेजकर समाधान व सीमांत गांवों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में प्राथमिकता देने को लेकर केन्द्रीय व राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों को गांवों में रहकर मूल्यांकन करने और रात्रि विश्राम कर जनता से नजदीकी बनाने के निर्देश के तहत   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी भी उत्तराखण्ड के गढ़वाल मण्डल के उत्तरकाशी जिले में ग्राम नेताला जाकर गांव वालो के साथ रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुनीं। 

 दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत रात्रि विश्राम हेतु ग्राम नेताला में भागीरथी नदी किनारे स्थित होमस्टे पहुंचे। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने ग्राम वासियों का हाल-चाल जाना। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ग्राम नेताला वासियों के साथ रात्रि चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी फीडबैक ले रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच में बैठकर प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुन रहे है एवं समस्या के निदान हेतु अधिकारियों के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें