मेनू
News

बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के साथ विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई को कैरियर काउंसिलिंग

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

 बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के साथ विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई  को कैरियर काउंसिलिंग  


कोटद्वार | पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक के अन्तर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी में बालिका कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. कुकरेती के निर्देशन में विभिन्न कॉलेजों,इंस्टीट्यूट,पोलीटेक्नीक कालेजों और विभागों से आमंत्रित विषय विशेषज्ञों, अनुभवी व्वयसाईयो द्वारा छात्राओं को इंटरमीडिएट के बाद कैरियर चुनने से संबंधित कैरियरो का मार्गदर्शन किया। मालिनी वैली बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता नेगी ने बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में कैरियर बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। राजकीय पॉलिटेक्निक हल्दुखाता से अंग्रेजी व्याख्याता दीप्ति गुप्ता ने बालिकाओं को पॉलिटेक्निक के विभिन्न डिप्लोमा के बारे में बताने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा व्यवसायिक सहायता प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। एलएमएन मीडिया सलूशन इंस्टिट्यूट से  ललित नेगी व जया मेहरा ने बच्चों को ग्राफिक व एनिमेशन के क्षेत्र संबंधी जानकारी दी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के प्रोफेसर अजय रावत ने बालिकाओं को विभिन्न संभावित कैरियर क्षेत्रों की जानकारी दी। अटल उत्कृष्ट राइका कण्वघाटी की विज्ञान अध्यापिका श्रीमती कविता बिष्ट रावत ने बालिकाओं को मेडिकल व पैरामेडिकल के अतिरिक्त जीव विज्ञान से संबंधित विभिन्न कैरियर संभावित क्षेत्रों की जानकारी दी। सीएआईएमएस कॉलेज के एमडी अजय गुसाईं ने बच्चों को आईआईटी व सीडीएस परीक्षा के बारे में बताया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार के सदस्यों द्वारा बच्चों को स्वयं के बचाव एवं सतर्कता बदल बरतने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मंच का कुशल संचालन राकेश केष्टवाल व्यायाम अध्यापक द्वारा  किया गया । कार्यक्रम के सफल संचालन में  विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिका एवं सभी कर्मचारियों ने अपने योगदान दिया ।

संबंधित खबरें