बढते कोराना संक्रमण के चलते कोटद्वार नगर निगम ने शहर को सेनिटाइज करना शुरू किया
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोराना संक्रमण के चलते नगर निगम प्रशासन भी अलर्ट हुआ है। होली त्योहार के बाद कोटद्वार में भी कोराना संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त पी एल शाह ने शहर को सेनिटाइज करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि पिछले तीन दिनों से कोटद्वार क्षेत्र में कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। इसी को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर को कोराना संक्रमण से बचाने हेतु सेनिटाइज करना शुरू कर दिया है।आम जनमानस को दिन के समय सेनिटेशन के कारण असुविधा न हो इसलिए सेनिटाइजर काम रात के समय बुधवार से शुरू हो गया है।
उपजिलाधिकारी कोटद्वार भी कोराना पाज़िटिव, तहसील 48 घंटे के लिए बंद।
कोटद्वार में आम जनमानस को छोड़ कोराना ने इस बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है होली के पूर्व मंत्री नेगी को लपेट में लिया उसके अगले दिन चौदह कांग्रेसियों की लिस्ट कोटद्वार को दहशत में ला दिया वहीं गुरुवार को उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंढियाल के कोराना पाज़िटिव आने के बाद तहसील को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया वहीं तहसील परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों सहित अधिवक्ताओं और आम जनमानस में हड़कंप मचा हुआ है।
