मेनू
News

देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के बढ़ते यौन अपराधों को लेकर कोटद्वार कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के बढ़ते यौन अपराधों को लेकर कोटद्वार कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला 
देवभूमि की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते यौन अपराधों पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हल्ला बोल 

 

 कोटद्वार। शनिवार  को कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं पर बढ़ते यौनाचार और हत्या के जघन्य मामलों व देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटनाओं से उत्तराखंड राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बढ़ती महिला अपराधों की घटनाओं के विरोध में भाजपा सरकार का स्थानीय झंडा चौक में पुतला दहन किया गया । 

  कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा चौक में एकत्रित होकर, भाजपा सरकार का पुतला दहन करने के पश्चात रैली की शक्ल में तहसील तक भाजपा सरकार के महिला विरोधी मानसिकता को लेकर नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया, महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें उत्तराखंड में हाल ही में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या में वृद्धि, प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामी पर विवरण दिया गया। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के हस्तक्षेप से कठोर कानूनों का निमार्ण और पालन करवाने, शीघ्र न्याय दिलाने के लिए विशेष अदालतों का गठन, महिला सुरक्षा हेतु पुलिस बल का विरोध प्रशिक्षण, निगरानी और समीक्षा आदि मुद्दों की मांग की गई। वक्ताओं ने महिलाओं पर बढ़ते अपराध रोकथाम में नाकाम होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा मांग और सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों को तुरंत फांसी दिलाने की मांग उठाई। 

  महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सेवा दल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत के नेतृत्व में प्रर्दशन करते हुए महिला कांग्रेस की मीना बचवान, आशा चौहान, सुनीता रावत, सोनिया नेगी,शहनाज शमशीर, अनामिका रावत, जानकी बुड्डाकोटी, प्रीति,ज्योति, लता, दीपा, विनीता भारती सहित होशियार सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह नेगी,शूरवीर सिंह खेतवाल, चंद्रमोहन सिंह खर्कवाल,दिलीप सिंह नेगी, अनिल वर्मा, नाथू सिंह अधिकारी, सतेंद्र सिंह नेगी, मानशेर सिंह नेगी, सुमित सैनी, देवेन्द्र नेथन, राजन चार्ल्स, पूरन सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल , भारत सिंह, पंकज चौधरी, गणेश नेगी, राजीव कपूर, नरेन्द्र सिंह, भानू प्रकाश बलोदी, सरदार महेंद्र सिंह, कमल बिष्ट, देवेन्द्र सिंह नेगी, जनक भाटिया, मनोज रावत, दान सिंह रावत, गुलजार सिंह नेगी, सुदीप सिंह रावत, सुरेंद नेगी, रजनीश उप्पल, सूरभान सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह असवाल, चन्द्र मोहन सिंह, सुनील सेमवाल, अहसान आलम, नसीम अहमद, वीरेंद्र सिंह रावत, दिलीप सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, धर्मेंद्र रावत, जुहैद, अजीम खान, शैलेंद्र सिंह रावत, ताजबर सिंह, धर्मेंद्र, रुपेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र पुंडीर, विनोद, मातबर सिंह रावत,जितेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र सिंह रावत, योगम्बर चौहान, आर एस गुसाई, प्रेम सिंह पयाल, प्रदीप सिंह रावत, राकेश रावत, साबर सिंह नेगी, के एस चौहान, अनिल नेगी, मनोज, राकेश रावत, भारत सिंह नेगी, कुलवंत पुंडीर, आदि मौजूद रहे।

सीडीएस व एनडीए की परीक्षा रविवार को 
4 परीक्षा केंद्रों में 881 अभ्यर्थी होंगे शामिल

  पौड़ी।  संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 01 सितंबर, 2024 (कल रविवार) को होने वाली सीडीएस व एनडीए की परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं। एनडीए व सीडीएस की परीक्षा के लिए 04 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 881 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

शनिवार को बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारी को परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी भी अधिकारी व अभ्यर्थी द्वारा न ले जाया जाए इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने पुलिस विभाग को नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की तलाशी करने व परीक्षा केंद्र के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये हैं। जिलाधिकारी ने आगामी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नकल विहीन परीक्षा के संचालन हेतु खुफिया एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के अंतर्गत सभी कोचिंग सेंटरों में सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की जाएगी।

डिप्टी सेक्रेटरी संघ लोक सेवा आयोग एस.एस. रावत ने बताया कि श्रीनगर शहर के अंतर्गत एनडीए व सीडीएस के लिए कुल 04 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें सीडीएस परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर व हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि तथा एनडीए परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर व राजकीय पॉलिटैक्निक कॉलेज श्रीनगर को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए व सीडीएस की परीक्षा में कुल 881 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें सीडीएस परीक्षा में 317 व एनडीए परीक्षा में 564 अभ्यर्थी शामिल हैं। कहा कि सीडीएस परीक्षा 03 शिफ्टों में होगी पहली शिफ्ट प्रातः 09 से 11, दूसरी शिफ्ट 12 से 02 व तीसरी शिफ्ट 03 से 05 बजे तक होगी। जबकि एनडीए की परीक्षा 02 शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर 02 बजे से 04ः30 बजे तक संपन्न होगी।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, एएसपी अनूप काला, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक कोषाधिकारी आशीष गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें