चार दिसंबर से शुरू होगा सिद्धबली महोत्सव
कोटद्वार में चार दिसंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय प्रसिद्ध सिद्धबली महोत्सव. इस बार मंदिर में केवल धार्मिक अनुष्ठान ही होंगे।
कोटद्वार।हर साल की तरह इस साल भी श्री सिद्धबली मंदिर में भव्य अनुष्ठान किया जाएगा. जिसका शुभारंभ चार दिसंबर को होगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान का समापन 6 दिसंबर को होगा. 4 दिसंबर सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक से वार्षिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।
कोविड-19 के कारण इस बार अनुष्ठान के कार्यक्रमों में फेरबदल किया गया है. सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप रावत ने बताया कि श्री सिद्धबली अनुष्ठान के कार्यक्रम कोरोना की स्थिति व सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सीमित किये गये हैं. इसके तहत गर्भ ग्रह, पिंडी पूजा यथावत रहेगी, यज्ञ अनुष्ठान यथावत रहेंगे. मगर अबकी बार सांस्कृतिक प्रोग्राम, भजन संध्या कार्यक्रम व सिद्धबली बाबा की मनमोहक झांकियों को स्थगित कर दिया गया है।श्री सिद्धबली बाबा जयंती 4 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. 6 दिसंबर को बाबा के जागरण व रोट भेंट के प्रसाद वितरण के साथ ये अनुष्ठान समाप्त होगा।कल से शूरू होगा धार्मिक आस्था का प्रतीक बाबा सिद्धबलि महोत्सव कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मेले में किसी भी प्रकार की झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा।
उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने समिति के सदस्यों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन करने की बात करते हुए कहा कि सिद्धबलि महोत्सव के दौरान मंदिर समिति के द्वारा दो लोगों के न्यूनतम छह फीट की दूरी बनाये रखने के लिए स्वंय सेवकों की तैनाती की जायेगी। मंदिर के प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजिंग और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। बगैर मास्क के किसी भी व्यक्ति को आयोजन स्थल पर आने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं के आने एवं जाने के अलग-अलग गेट होगें। मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों के हाथ पैर धोने की व्यवस्था अनिवार्य तौर पर होगी। प्रतिमाओं एवं घंटियों को किसी भी व्यक्ति के द्वारा स्पर्श नहीं किया जायेगा। धार्मिक परिसर के भीतर प्रसाद वितरण की व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी। धार्मिक स्थल परिसर में नियमित सैनेटाइजेशन करवाया जायेगा। कोरोना संक्रमण होने की दशा में भीड से अलग करने के लिए एक अलग से कमरे की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा कानून व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखने के लिए सम्बधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
NCC प्रभारी डॉ तनु मित्तल के नेतृत्व में कैडेट्स ने किया प्रतिमा रख- रखाव कार्यक्रम
कोटद्वार ।डॉ0 पि0 द0 ब0 हि0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के एन०सी०सी० कैडेट्स ने आज प्रतिमा रख- रखाव कार्यक्रम संपन्न किया। एन०सी०सी० प्रभारी डॉ तनु मित्तल के नेतृत्व में सभी कैडेट्स के द्वारा कोविड-19 के नियमों का ध्यान रखते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तहसील परिसर स्थित स्व० वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, एवं महाविद्यालय स्थित डॉ० पीतांबर दत्त बढ़थवाल की प्रतिमा का रख रखाव एवं सफाई अभियान किया ।कार्यक्रम में एन०सी०सी० प्रभारी डॉ० तनु मित्तल, उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा, चिक्तसाधिकरी,तहसीलदार विकास जी के द्वारा तहसील परिसर में फूलों के पोधो का रोपण भी किया गया। उपजिलाधिकारी कोटद्वार ने सभी एनसीसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य को सराहा।महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ० सीमा चौधरी, एनसीसी प्रभारी डॉ तनु मित्तल एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा डॉ० पीतांबर दत्त बढ़थवाल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ सीमा चौधरी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को उनके नेक कार्य के लिए बधाई दी और भविष्य में इसी तरह उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में डॉ० शोभा रावत, महाविद्यालय महासचिव अतुल डोबरियाल, आशीष नेगी,कैडेट्स मयंक नेगी, प्रियंका, अनिशा, प्राची असवाल, अनीता,ज्योति, वैशाली, शिवानी, अंजलि रावत, प्रवेश चौहान अभिषेक पसबोला,प्रिया,आकांक्षा पंवार, शुभम, मोहित ध्यानी, शादाब, मोह० कैफ, मयंक रावत, मनीष भट्ट मौजूद रहे।


