मेनू
News

कोटद्वार में पूर्व सैनिकों का लालढांग चिल्लरखाल और क्षतिग्रस्त मालन पुल को लेकर आक्रोश रैली

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में पूर्व सैनिकों का लालढांग चिल्लरखाल और क्षतिग्रस्त मालन पुल को लेकर आक्रोश रैली

नगर निगम कोटद्वार के पूर्व पार्षदों ने निमंत्रण के बावजूद पूर्व सैनिकों की रैली का किया बहिष्कार 

रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार 
 मंगलवार 5 दिसंबर 2023 को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड के आयोजन में चिल्लरखाल लालढांग मोटर मार्ग को येलीवेटेड बनाने क्षतिग्रस्त  मालन पुल को तुरंत प्रभाव से बनाने और मेडिकल कालेज पर त्वरित कार्रवाई को लेकर आक्रोश रैली आयोजित की जो बाद में जनसभा में बदल गई।

 कोटद्वार की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आयोजित आक्रोश रैली के लिए पूर्व सैनिक संगठन ने नगरनिगम के पूर्व पार्षदों को आमंत्रित किया गया था, परन्तु कार्यकाल समाप्त होते ही नगरनिगम के पार्षदों कोटद्वार की समस्याओं से कन्नी काटते हुए रैली में न पहुंच कर बहिष्कार कर दिया । पूर्व सैनिकों के निमंत्रण को ठुकराकर पूर्व पार्षदों  ने पूर्व सैनिकों व कोटद्वार की  जनता को सीधा मैसेज पहुंचाया है कि “मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं” या कह सकते हैं कि पूर्व सैनिकों को सीधे चुनौती दे डाली है। इसे कहते हैं ततैयों के छत्ते में हाथ डालना। पूर्व सैनिकों की आक्रोश ली में पूर्नव पार्हींषदों का न पहुंचना कोटद्वार में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

आक्रोश रैली में  समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत,महासचिव मदन सिंह नेगी,राजेंद्र प्रसाद पंत,उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत,उपाध्यक्ष सुभाष कुकरेती,सुरक्षा प्रभारी गोपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, संयोजक दौलत सिंह रावत,प्रमोद रावत ,भारत सिंह नेगी, समाजसेवी इंदू नौटियाल,मोहन सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष पौड़ी आसाम राइफल,विशम्बर दत्त धूलिया,पितृ शरण जोशी,देवेंद्र सिंह अधिकारी , कुबेर जलाल,जेपी बहुखंडी, मधुसूदन नेगी मौजूद रहे।   वक्ताओं ने 11 दिसंबर 2023 की आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु कोटद्वार की समस्त जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की है। 

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड की इस आम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया कि कोटद्वार क्षेत्र की समस्त महिलामंगल दलों को भी शामिल करवा कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए ।

सभा का संचालन पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के महासचिव मदन सिंह नेगी द्वारा किया गया।

संबंधित खबरें