मेनू
News

कोटद्वार में पार्षद पति अवैध शराब में लिप्त

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में पार्षद पति अवैध शराब में लिप्त 

पुलिस की भूमिका फरार आरोपी को भगाने में संदिग्ध 

कोटद्वार के मिडिया और राजनीतिक जगत में दिनभर चर्चाओं में रहा मामला 

खबर चलने के बाद सही साबित हो रहा “मित्र पुलिस” का नारा।

जब जनप्रतिनिधि जनता का हित छोड़कर निजी हित में लिप्त हो जाते हैं तो समाज का बिखरना लाजिमी है। वही पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधियों के दबाव में अवैध कारोबार में लिप्त जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट देकर और उनकी खामियां छिपाकर समाज में कोड पैदा करने का काम करते हैं। ऐसा ही मामला कोटद्वार में देखने तब देखने को मिला जब गुरुवार को कोटद्वार में मित्र पुलिस ने अवैध शराब में लिप्त स्कूटी पकड़ी जोकि कोटद्वार नगर निगम के पार्षद की बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया परंतु दूसरा जो आरोपी था वह पार्षद पति बताया जा रहा था जिसे पुलिस ने भागने का मौका देकर अपने मित्रता का परिचय दिया। जब ऐसी स्थिति हो तो आम जनमानस का क्या होगा ….? गजब की एक और बात तो देखिए मित्र पुलिस की फरार आरोपी का पता तो दे दिया लेकिन पिताजी का नाम लिखने की जरूरत नहीं समझी।ईसी तरह निभाई जाती है मित्रता! जब पता मालूम है,नाम मालूम है, पार्षद का नाम मालूम है तो पिताजी का नाम कैसे गायब हो गया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर भी कोटद्वार की मित्र पुलिस की छाप असर करती दिखाई देने लगी है लगता है ! कोटद्वार के मित्र पुलिस के कारनामे आए दिन चर्चाओं में रहते हैं बताते चलें कि जिन कांस्टेबलों का नाम पुलिस ने गिरफ्तारी करने में में दिखाया वह पहले ही चर्चाओं में रह चुके हैं और काफी लंबे अरसे से कोटद्वार में टिके हुए हैं। जितनी भी पुलिस की सफलता की कहानियां होती है 90 प्रतिशत से ज्यादा मे इन्हीं का नाम अवश्य मिलेगा। लोक संवाद टुडे ने अपने ख़बरों के पोस्टमार्टम में सच को सामने लाने का प्रयास किया है।अब देखना यह है कि कोटद्वार की मित्र पुलिस फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है। 

गुरुवार की अवैध शराब पकडने की पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति

2 पेटी (48 अद्दे) अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

 कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग एक व्यक्ति धर्मवीर सिंह को 48 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ श्री लॉज के सामने गोखले मार्ग के पास से वाहन संख्या यूके 7081 स्कूटी जूपिटर में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त का साथी गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

 पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 89/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम व 2/3 महामारी अधिनियम

बरामद मालः-48 अद्दे अवैध अंग्रजी शराब वाहन संख्या UK 15 7081 स्कूटी जूपिटर

गिरफ्तार अभियुक्तः-धर्मवीर सिंह राणावत पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राणावत निवासी ग्राम- डाबरी, पो0- काफलपानी, थाना टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल हाल निवासी गोविंद नगर थाना कोटद्वार उम्र 42 वर्ष। वांछित अभियुक्त:-गजेंद्र सिंह निवासी शिवनगर थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।पुलिस टीमः-

कांस्टेबल 389 ना0पु0 गजेंद्र

 कांस्टेबल 246 ना0पु0 कुलदीप 

कोटद्वार की मित्र पुलिस का एक अन्य चेहरा कल के समाचार मे देखने को मिलेगा। जिसमें एक पीड़ित और मिडिया के दो चेहरे भी जो न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचे परन्तु कोटद्वार की मित्र पुलिस के पास समय नहीं है। 

कोटद्वार उत्तराखंड क्रांति दल ईकाई कोविड में आम लोगों की मदद को तैयार

कोटद्वार। स्थानीय उत्तराखंड क्रांतिदल के पदाधिकारियों की बैठक महानगर कार्यालय पदमपुर सुखरौ में आयोजित हुई। जिसमें संगठननिक जिला कोटद्वार और कोटद्वार महानगर इकाई की विस्तार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 महामारी में यथासंभव सहायता प्रदान करें। कोविड-19 में शासन प्रशासन द्वारा कोटद्वार बेस चिकित्सालय में मरीजों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। चिकित्सालय में जगह ना होने के कारण मरीजों को बिना पूर्ण जांच के वापस भेज दिया जा रहा है। दल मांग करता है कि आकस्मिक वार्ड में आने वाले सभी मरीजों का कोरोना जांच हो। साथ ही मांग की गई कि कोरोना पॉजिटिव और उससे होने वाली मृत्यु के नामों का खुलासा प्रतिदिन होना चाहिए। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी वाले व कबाड़ बीनने वालों पर अंकुश लगाया जाए। प्रशासन से मांग की गई कि कण्वाश्रम स्थित चौकी घाट में शवदाह के लिए निगम के द्वारा जलौनी लकड़ी का टाल गोदाम खोला जाए। जिससे क्षेत्रवासियों को निशुल्क लकड़ी की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों के लिए जगह ना होने के कारण मरीजों के लिए कॉलेजों व वेडिंग प्वाइंट को सुविधा अनुसार शीघ्र ही अधिग्रहित किया जाए तथा मेडिकल स्टोरों पर भी नजर रखी जाए। इस मौके पर बैठक में पंकज भट्ट, महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, भगवती प्रसाद कंडवाल, जिलाध्यक्ष पंकज उनियाल, भोपाल रावत, अशोक कंडारी, गुलाब सिंह, आदि रहे।

संबंधित खबरें