मेनू
News

कोटद्वार में अतिक्रमणकारियों को कोर्ट से नहीं मिली राहत

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 जनसहभागिता की मिसाल बने कोटद्वार वार्ड 18 शिवपुर निवासी 

सहभागिता से मिलकर बना दी सडक

कोटद्वार शिवपुर वार्ड नंबर 18 के लोगों ने किया स्वयं दान करके संकरे रास्ते का चौड़ीकरण

कोटद्वार। शिवपुर वार्ड नंबर 18, निकट ग्रीनवुड एकेडमी के क्षेत्रवासियों ने एक मिसाल कायम की है। क्षेत्रवासियों ने आपसी सहमति से 4 फुट संकरे रास्ते को 10 से 12 फुट तक कर दिया। कई सालों से वहां के लोग संकरे रास्ते से बहुत परेशान थे। संकरे रास्ते के कारण क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा था वही क्षेत्रवासी सूबेदार दिनेश सिंह रावत ने बताया कि कई सालों से रास्ता संकरा था और हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था कहीं बाहर हमने इस बारे में सोचा और आगे कदम बढ़ाया पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था लेकिन हमने हार नहीं मानी उसके बाद हमने अपने वार्ड के लोगों से बात कर एक मीटिंग रखी जिसमें हमने संकरे रास्ते को सॉरी कर्ण की बात रखी और सभी लोगों ने इस में सहमति जताई। तब कुछ लोगों ने अपनी जमीन दी कुछ लोगों ने धन दिया एवं कुछ लोगों ने जमीन भी दी और पैसा भी दिया तो यह सब करके हमने बिना किसी भी सरकारी योजना के हम सभी ने मिलकर 4 फुट संकरे रास्ते को चौड़ीकरण करके 10 से 12 फुट तक नया रास्ते का निर्माण किया ।

16बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक  गिरफ्तार
कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत  चैकिंग के दौरान  उत्तम_सिंह को 16 बतोल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ भरत चौक झण्डीचौड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 42/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 सट्टा लगाते 1अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल कु पी रेणुका देवी द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग के दौरान कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा  एक व्यक्ति दीपक कुमार पुत्र सतीश चन्द्र को रू0 1,470/-  01 सट्टा डायरी, एक पैन व एक गत्ता के साथ जुआ का सट्टा लगाते हुये टैम्पू स्टेण्ड झण्डीचौड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 43/2021धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। 

कोटद्वार में अतिक्रमणकारियों को कोर्ट से नहीं मिली राहत

15 दिनो में अभिलेखों की जांच के बाद दो महीने मे हटाना होगा अतिक्रमण

उत्तराखंड हाइकोर्ट ने कोटद्वार में नजूल भूमि व बद्रीनाथ हाइवे पर अतिक्रमण करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अपने पूर्व के आदेश मे संसोधन करते हुए नगर निगम कोटद्वार को निर्देश दिए है कि 15 दिन के भीतर अतिक्रमणकारियों के कागजो की जांच कर लें और दो माह के भीतर अतिक्रमण को हटाए।   मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश आरएस चौहान व   न्यायमुर्त्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में हुई।पूर्व में कोर्ट ने नजूल भूमि व हाइवे के आसपास हए अतिक्रमण को आठ शप्ताह के भीतर हटाने के आदेश दिये थे। जिस पर कुछ अतिक्रमणकारी सुप्रीम कोर्ट चले गए थे सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति बनाये रखने के आदेश दिए थे। मामले के अनुसार कोटद्वार निवासी मुजीब नैथानी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि कोटद्वार में नजूल भूमि व बद्रीनाथ हाइवे पर लोगो ने अतिक्रमण करके निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे हाइवे सँकरी हो गया है और आये दिन जाम लगा रहता है इसलिए इस पर से अतिक्रमण को हटाया जाए ।

 

संबंधित खबरें