असहाय एवं वंचित वर्ग को भी राहत पहुंचाने के कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत शुरू निःशुल्क आक्सीजन युक्त आपातकालीन आटो सेवा ‘‘प्रोजेक्ट‘प्रोजेक्ट सांसो जग्वाल‘‘ (सांसो का रखवाला शुरू
कोटद्वार।कोविड-19 संक्रमण काल में गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग को भी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूरे देश और राज्यों में मदद पहुंचाने के लिए सरकार, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संक्रमितों को शीघ्र मदद पहुंचे इसके लिए योजनाएं व न ए तरीके आजमाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा तरीका यह जनपद के कोटद्वार तहसील क्षेत्रान्तर्गत शुरू किया गया है। यह योजना निःशुल्क आक्सीजन युक्त आपातकालीन आटो सेवा ‘‘प्रोजेक्ट सांसो जग्वाल‘‘ (सांसो का रखवाला) के नाम से शुरू की गई है।।
जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन में कोटद्वार तहसील स्तर पर बनी समिति द्वारा निःशुल्क आक्सीजन युक्त आपातकालीन आटो सेवा के रूप संचालित करने के आदेश जारी किये गये है। यह आपातकालीन आटो सेवा ‘‘प्रोजेक्ट सांसो जग्वाल‘‘ (सांसो का रखवाला) के रूप में संचालित की जायेगी। प्रोजेक्ट मुख्यतः गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग को कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान चिकित्सा सुविधा मुहैया करने, उपचार आदि के लिये अस्पताल लाने एवं ले जाने हेतु प्रारम्भ की जा रही है, यद्यपि इसका उपयोग आम व्यक्तियों द्वारा तत्कालिकता के दृष्टिगत आपताकालीन रूप में किया जा सकता है।उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा द्वारा जारी आदेशानुसार आपातकालीन आटो सेवा ‘‘प्रोजेक्ट सांसो जग्वाल‘‘ हेतु कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 10 स्टैण्ड बनाये गये हैं, जिसमें बेस अस्पताल कोटद्वार, झण्डा चैक कोटद्वार, गढ़वाल टाॅकीज कोटद्वार, लाल बत्ती चैक कोटद्वार, जज कोर्ट धनेशफार्म कोटद्वार, दुर्गापुरी कोटद्वार, किशनुपुरी कोटद्वार, पदमपुर आदर्श चैक कोटद्वार, गढ़वाली टंकी कोटद्वार तथा लालापानी कोटद्वार शामिल हैं। ‘‘प्रोजेक्ट सांसो जग्वाल‘‘ (सांसो का रखवाला) के नोडल अधिकारी परिवहन कर अधिकारी कोटद्वार अभिलाष गैरोला रहेंगे, जो कार्ययोजित किये जा रहे आॅटो में द्वारा दी जा रही सेवाओं को लाॅग बुक के आधार पर सत्यापित कर साप्ताहिक रूप से भुगतान हेतु तहसील कोटद्वार को उपलब्ध करायेंगे। वहीं कार्ययोजित आटो चालकों को माॅस्क, सैनेटाईजर, ग्लब्स्, फेस शील्ड समय-समय पर तहसील कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये जायेगें, जिसके नोडल अधिकारी रजिस्ट्रार कानूनगो कमल किशोर शर्मा रहेंगे।आटो चालको द्वारा फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य किया जायेगा, जिन्हें इस संबंध में तहसील प्रशासन द्वारा जारी आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन करना होगा। आवश्यकता वाले व्यक्ति द्वारा इस सुविधा का उपयोग तहसील कोटद्वार के कन्ट्रोल नं. 01382-222154 पर सम्पर्क करना होगा। कन्ट्रोल रूम 24ग7 संचालित होगा। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त सूचना से संबंधित क्षेत्र के आपात कालीन आटो सेवा के चालक अवगत करायेंगे।
एसएसपी पौड़ी ने कौड़िया चेक पोस्ट पर पर्यटन पुलिस बूथ का किया उद्घाटन
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सीमा स्थित चेक पोस्ट पर कौड़िया चौकी का निर्माण हंस फाउंडेशन की मदद से किया जा रहा था, जिसका निर्माण कार्य पूरा होने पर एसएससी पौड़ी के द्वारा चौकी का उद्घाटन किया गया।कौड़िया चेक पोस्ट कोटद्वार की महत्वपूर्ण चौकी है जो दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। राज्य बनने के बाद से ही चौकी की दशा दयनीय और बदहाल थी।
अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को यहां पहुंचकर ऐसा एहसास नहीं होता था कि वह उत्तराखंड में सीमा कोटद्वार में प्रवेश कर चुके हैं, इस चेक पोस्ट के समीप धूल से भरी झोपड़िया व सीज करी गाड़ियों का अंबार लगा रहता था, लेकिन अब एसएसपी पौड़ी के प्रयासों व हंस फाउंडेशन की मदद से चेक पोस्ट पर चौकी का जीर्णोद्धार किया गया, चौकी के बनने से चेक पोस्ट काफी खूबसूरत दिखने लगा, बाहर से आने वाले यात्रियों को भी अब लगने लगा कि वह उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।एसएसपी पौड़ी ने बताया कौड़िया चेक पोस्ट पर एक छोटी सी चौकी थी जिसकी हालत काफी खराब थी, हंस फाउंडेशन की मदद से उसका जीणोद्धार किया गया, अब यह चौकी काफी खूबसूरत बन गई है, इस जगह पर एक पर्यटन पुलिस बूथ भी बनाया गया है अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों जो लैंसडौन, केदारनाथ बद्रीनाथ चारधाम यात्रा के लिए जाते है उन्हें उन स्थलों की पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध हो सकेगी।

