कोटद्वार के सिद्बबली मंदिर धर्मशाला में लगा स्वास्थ्य शिविर
फजीहत से बचने के लिए तो नहीं लगा स्वास्थ्य शिविर…..?
उजड़े चमन को बसाने की कवायद……!
कोटद्वार। कोटद्वार में अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारों के उजडने के बाद गरीबों की बद्दुआओं और सिद्बबली मंदिर समीति के फजीहत होने के बाद दुकानदारों की बर्बादी से ध्यान हटाने के बाद सिद्बबली बाबा की अतिक्रमण में विवादित चर्चाओं से जनता का ध्यान बटाने को लेकर उत्तराखण्ड के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री और लैंसडाउन विधायक के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
सिद्बबली बाबा की धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत व लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय बीमार और स्वास्थ्य की समस्या झेल रहे लोगों ने शिविर में आए विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभवों से परामर्श कर लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर अखिल ध्यानी समृति ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर में कैंसर, हृदय रोग, ईएनटी, सुगर सहित विभिन्न रोगों की जांच व टेस्ट भी किए गए।

