मेनू
News

किसानों को दिए वैज्ञानिक तरीके से जैविक खेती के गुर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 किसानों को दिए वैज्ञानिक तरीके से  जैविक खेती के गुर

किसान खेत पाठशाला के  तहत कृषि वैज्ञानिक पहुंचे किसानों के गाँव 

जैविक तरीके से  कृषकों को वैज्ञानिकों ने कृषि करने के लिए किया प्रेरित 

रासायनिक खादो,दवाईयों की अपेक्षा स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए जैविक खेती करने सिखाए गुर

देहरादून। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय एकीकृत नाशक जीव प्रबंधन केंद्र, देहरादून के सौजन्य से किसान खेत पाठशाला के तहत  रवि फसल हेतु ग्राम रूद्रपुर ब्लाक विकास नगर तहसील देहरादून में कृषकों को जैविक खेती करने के लिए  जैविक टूल किट वितरित किये गये । इस अवसर पर के के तिवारी, (वनस्पति संरक्षण अधिकारी)रामेश्वर तेलांग्रे (सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी)नितिन कुमार,(सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी)मनोज कुमार( वैज्ञानिक  सहायक ) द्वारा किसानों को रवि की फसल में जैविक  कीट नियंत्रण, बीज ,यांत्रिक प्रबंधन, रासायनिक और जैविक कृषि के प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी । केके तिवारी ने सूक्ष्म जीवट्राइकोड्रमा, बीटी, सूडोमोनस, मकडी,ततैया और लेडी बर्ड जैसे कृषक मित्र कीटों की महत्ता बताई। इस मौके पर कृषक देवराज शर्मा, द्वारा सुन्डी कीट से  होने वाले नुकसान की रोकथाम के बारे में जानकारी चाही,कृषक प्रधान देवेन्द्र शर्मा ने फसलों को कीडो से  होने वाले रोकथाम के उपाय पूछे। आयोजित गोष्ठी में शामिल कृषकों को आईपीएल टूल किट वितरित की गई ।टूल किट के साथ  गमबूट,हंसिये,कीट पकड़ने के यन्त्र शामिल थे । कार्यक्रम मे विभिन्न  कृषक मौजूद  रहे ।

 वार्ड न 6 काशीरामपुर तल्ला  शराबीयों और नशेडियों से  आतंकित 

स्थानीय लोगों ने  महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस से की शिकायत 

कोटद्वार। कोटद्वार मे शराबियों और नशेडियों का आतंक दिनोंदिन बडता जा रहा है । दो दिन पूर्व ही शराब और नशेडियों के झगड़े में एक व्यक्ति को अपनी जान गवानी पडी। कोटद्वार शहर में  सरकारी दुकानों की संख्या पहले से बेहतर होने  के बावजूद अबैध शराब और अवैध नशे के कारोबार में बेतहाशा वृद्धि हुई है पिछले सात आठ सालों से । वहीं  कोविड काल में शराबियों और नशेडियों में भी खासी बढोतरी देखने को मिली है । शराबियों और नशेडियों का मयख़ाना अक्सर गाँव, गलियों के चौराहे ढेली,चाट और आजकल के फास्टफूड के सेंटर  बने हैं । शराबी और नशेडियों द्वारा राह चलती महिलाओं, लडकियों को अश्लीलता भरे छींटाकसी, छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है । अब इन शराबियों और नशेडियों से परेशान होकर  काशीरामपुर तल्ला के निवासियों ने इसकी लिखित  शिकायत कोटद्वार कोतवाली में की है । परेशान  लोगों के अनुसार  देर शाम काशीरामपुर तल्ला  वार्ड न० 6 में शिव मन्दिर से लगती हुई सड़क से खाली स्थान में कई शराबी और नशेडी विभिन्न प्रकार की गाड़ीयों में को शराब और अन्य नशा कर हुडदंग करते हैं । बच्चियों व महिलाओं  से अश्लील  अपशब्दों का प्रयोग करते हुए छेड़खानी करने लगते  हैं। जिस कारण क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा हैं।  महिलाएं एवं बच्चों का उस रास्ते से आना जाना मुशकिल हो रहा है,। क्षेत्रवासियो ने इस संबंध में पुलिस से  शराबियों और नशेडियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है ।  इस मौके पर सीमा देवी,चन्दा देवी,उषा देवी, अंजाव विष्ट,पार्वती देवी,ऋतु देवी, नरेन्द्र नेगी, आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें