मेनू
News

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी और निर्दोषों की हत्याओं को लेकर पहाड़ में उबाल

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 उत्तराखंड में अंकिता भंडारी और निर्दोषों की हत्याओं को लेकर पहाड़ में उबाल 

 कोटडीसैण में भारी जनसैलाब ने दुराचारियों और हत्यारोपियों के खिलाफ निकाली जनाक्रोश रैली
 उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण के विरोध में उतरे उत्तराखंडी

  कोटडीसैण/पौड़ी। 2अक्टूबर। लोकसंवाद टुडे।

   उत्तराखंड में बढ़ रहे जघन्य अपराधों, सत्ताधारियों की ऐयाशी और भाजपा सरकार के अपराधियों को संरक्षण और बढ़ावा देने के खिलाफ पडाडों के दूरस्थ इलाकों में भी खासा उबाल देखने को मिल रहा है।

  पौड़ी जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्रांतर्गतकोटडीसैंण,रिखडीखाल विकासखंड में जघन्य अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाने और पहाड़ों में ऐयाश संस्कृति को रोकने के खिलाफ भारी जनाक्रोश प्रदर्शन देखने को मिला। अंकिता भंडारी और रामपाल सिंह उर्फ कालू के हत्यारोपियों को फांसी देने को लेकर ग्रामीणों ने भारी जनसमर्थन के साथ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग के साथ पहाड़ों में बढते अपराधों, रिजोर्ट संस्कृति पर रोकथाम,ऐयाश प्रवृत्ति की रोकथाम और अपराधियों को सरकार की संरक्षण देने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। सबसे अनोखी बात इस जनाक्रोश रैली की यह रही कि रैली में ग्रामीणों ने राजनीतिक दलों को प्रतिभाग और नेतृत्व नहीं करने दिया।

 

संबंधित खबरें