मेनू
News

अपात्र राशन कार्ड को लेकर लोगों में अफरा-तफरी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 अपात्र राशन कार्ड को लेकर लोगों में अफरा-तफरी 

राशन कार्ड जमा करने की तिथि बढ़ी, आगे अंतिम तिथि 30 जून

कोटद्वार। सरकार द्वारा अपात्र राशनकार्ड धारक लोगों को चिन्हित करने के उद्देश्य से राशन कार्ड पर की जा रही कार्यवाही को लेकर अब अपात्र लोगों में भारी अफरा तफरी देखने को मिल रही है। जिसको लेकर पूर्ति विभाग में अपात्र लोग भारी संख्या में राशन कार्ड जमा करने पहुंच रहे हैं बात करें कोटद्वार के क्षेत्र की तो अब तक 2200 से अधिक लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। इससे साफ पता चलता है कि फ्री में राशन लेने वाले काफी संख्या में राशन कार्ड बनाने वाले हजारों लोग अपात्र हैं। फ्री में राशन लेने वाले राशन कार्ड  धारकों से गरीबों के हक का राशन उठाने वाले राशनकार्ड धारकों पर जब शासन का डंडा चला तो ही इनकी नींद खुली और यह पहुंचने लगे पूर्ति विभाग । सोमवार को लोक संवाद टुडे द्वारा जब इस संबंध में सहायक पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोटद्वार में फ्री में सरकारी राशन  लेने वाले अब तक 2200 लोग सरेंडर कर चुके हैं और यह प्रक्रिया अभी जारी है । उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी राशनकार्ड धारक अपात्र हैं वह अपने राशन कार्ड समय से पूर्ति विभाग में जमा कर दंडात्मक कानूनी  कार्यवाही से बचें। अपात्र राशनकार्ड धारकों के लिए सरने समय सीमा बढ़ाकर 30 मई के बजाय 30 जून कर दी गई है।

संबंधित खबरें