रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मां की स्मृति में किया फल वितरण
कोटद्वार। मां का आंचल किसी भी बेटे बेटी के लिए सबसे अधिक स्नेही और सुरक्षित होता है। वह मां असीम सौभाग्यशाली होती है जिसके बच्चे जीवितावस्था के साथ साथ मृत्युलोक में जाने के बाद भी मां की शिक्षाओं का पालन करते रहते हैं।
ऐसी ही सौभाग्यशाली मां के बेटे गणेश राज कोठारी द्वारा अपनी ममतामई मां की स्मृति में बुधवार को बेस चिकित्सालय कोटद्वार में बीमार व अन्य समस्याओं से ग्रस्त चिकित्सालय में इलाज करा रहे लोगों को फल वितरित कर आशीर्वाद लिया। फल वितरण के दौरान गणेश कोठारी के साथ युवा व्यापारी इशांत बंसल, अमित , पुष्कर पवार मौजूद रहे।
