मेनू
Uncategorized

पत्रकारिता एवं पर्यावरण क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु कमल बिष्ट, सुधीन्द्र सम्मान से सम्मानित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पत्रकारिता एवं पर्यावरण क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु  कमल बिष्ट, सुधीन्द्र सम्मान से सम्मानित 

 पत्रकारिता के साथ पर्यावरण सरक्षण को समर्पित है कमल बिष्ट 
 हर वर्ष स्वयं तैयार किए सैकड़ों फल एवं औषधि पौध वितरित कर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करते हैं कमल
पत्रकारिता की सेवा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन संघर्ष के समय से करते आ रहे हैं। 

पुष्कर सिंह पवार “पदम”

  कोटद्वार गढ़वाल। जनसरोकारों व जन, जंगल, जमीन एवं वन्यजीव व पर्यावरण से जुड़े दुंदुभि साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक स्व. सुधीन्द्र नेगी द्वारा स्थापित वार्षिक पत्रिका “प्रयास” के 12 वें अंक का विमोचन समारोह पूर्वक नगरनिगम कोटद्वार के झंडीचौड़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजिक संगठन, पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तित्व, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों द्वारा द्वितीय पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये । 

      पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्तराखण्ड आंदोलन से विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय दैनिक समाचार पत्रों सहित साप्ताहिक समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पत्रकार कमल बिष्ट को द्वितीय सुधीन्द्र सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। 

  सुधीन्द्र नेगी स्मृति सम्मान के आयोजक उनके सुपुत्र वर्तमान पार्षद अमित नेगी झंडीचौड़ स्थित स्वतंत्रता संग्राम गोकुल सिंह नेगी पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, अति विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष नगर निगम मेयर हेमलता नेगी, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एन. के. ढौंडियाल एवं दैनिक जयंत के संपादक नागेन्द्र उनियाल, विशिष्ट अतिथि डॉ० सोनिया आनन्द द्वारा पत्रकार सुधीन्द्र सम्मान 2023 प्रदान किया गया।

 पत्रकार कमल बिष्ट को पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ ही राष्ट्र व समाजिक सरोकारों के लिए पत्रकारिता के प्रति समर्पण हेतु चयनित किये जाने पर पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर है।  

   इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी जंगली, पत्रकारिता जगत से जुड़े हिमांशु बडोनी संपादक, सुभाष चंद्र नौटियाल संपादक टूरिस्ट संदेश, वरिष्ठ पत्रकार पंडित सूरज कुकरेती, लोक संवाद टुडे के वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर पंवार ‘पद्म’ दर्शनी देवी, अरूण नेगी, उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था (रजि.) संस्थापक एवं संरक्षक उम्मेद सिंह चौहान ने कमल बिष्ट को शुधीन्द्र सम्मान से अलंकृत किये जाने पर शुभकामना देते हुए इसे आयोजकों का सही निर्णय बताया।

संबंधित खबरें