मेनू
Uncategorized

कूड़ा वाहन में कूड़ा न देने वाले लोगों के विरूद्ध होगी कानूनी कार्यवाही, लगेगा जुर्माना

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कूड़ा वाहन में कूड़ा न देने वाले लोगों के विरूद्ध होगी कानूनी कार्यवाही, लगेगा जुर्माना

अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल हरक सिंह रावत ने आज नगर निगम सभागार कोटद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एवं प्रबन्धन को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निगम की राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही कहा कि प्रत्येक घर से सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करवाया जाये। इस हेतु लोगों को भी जागरूक करते हुए अनुपालन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कूड़ा वाहन में कूड़ा न देने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को सक्रियता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिये।

अपर आयुक्त श्री रावत ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी सहयोग महत्वपूर्ण है। स्रोत से लेकर निस्तारण तक कूड़ा प्रबन्धन के हर कार्य को जिम्मेदारी के साथ करने की जरूरत है। कहा कि सभी को अपने घर से ही गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर कूड़ा वाहन में डालना चाहिए। कहा कि कूड़े को कूड़ा वाहन में न देने वाले लोगों से पहली बार में पांच सौ रूपए व दूसरी बार में पांच हजार रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी यदि कूड़ा नहीं दिया गया तो नगर निगम संबंधित व्यक्ति का चालान काटेगा। उन्होंने व्यापारियों से भी अपने प्रतिष्ठानों में सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदान में रखने को कहा। ऐसा न करने वाले दुकान स्वामी से पांच हजार का जुर्माना लेने के निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सड़कों के किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाएं व जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालता हुआ दिखाई दे, उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने क्षेत्र में नगर निगम की ओर से कूड़ेदान रखने की मांग की, ताकि आवाजाही करने वाले लोग भी कूडे़ को नियत स्थान पर स्थापित कूड़ेदान में डाल सके।
इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, नगर आयुक्त पीएल शाह, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ अनिल जोशी, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सहित तमाम पार्षद मौजूद रहे। 


70 आवेदक मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में शामिल,62 का चयन 

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के आवेदकों की वर्चुअल के माध्यम से साक्षत्कार लिया गया। विभिन्न स्वरोजगार परक योजना हेतु 70 आवेदक मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए, जिनमे से 62 लाभार्थियों का चयन किया गया। जबकि इससे पूर्व गत माह हुए साक्षात्कार में 156 लाभार्थियों का चयन किया गया था। अब तक करीब 220 आवेदकों की आवेदन चयन कर बैंकों के लिए ऋण वितरण हेतु भेज दिये गये हैं, जिनमें से 12 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है, जो अपना स्वरोजगार स्थापित कर राज्य की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद को 250 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने स्वरोजगार हेतु आवेदकों से वर्चुअल माध्यम से साक्षात्कार के दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। कहा कि योजना के तहत अपना स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार दें। आज साक्षात्कार में 62 योजनाओं का ऋण प्रदान करने के लिए चयन किया गया, जिसमे कुल 2.97 करोड़ का पूंजी निवेश तथा 128 रोजगार प्रस्तावित है। चयनित प्रोजेक्ट में जनरल स्टोर, बकरी पालन, रेडीमेड गारमेन्ट, गाय पालन, रेस्टोरेंट, वुडन फर्नीचर विनिर्माण सहित अन्य शामिल हैं।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार मृत्युंजय सिंह ने कहा कि योजनांतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सेवा क्षेत्र/व्यवसाय क्षेत्र व विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमों हेतु 10 लाख तथा 25 लाख का ऋण बैंकों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि योजना हेतु प्रोजेक्ट का 20 प्रतिशत अनुदान देय है।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से अग्रणी बैंक प्रबंधक अनिल कटारिया, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से मनोज कुमार, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. एसके बर्तवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


कोटद्वार बार एसोसिएशन के चुनाव 7 अगस्त को 

 बार एसोसिएशन कोटद्वार के मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सजवाण सहायक चुनाव अधिकारी अनुज भट्ट ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि  बार एसोसिएशन कोटद्वार  कोर्टद्वार के वार्षिक चुनाव अब सात अगस्त को सम्पन्न होंगे। मतदान 7 अगस्त को प्रातः 9बजे से १ बजे तक बार एसोसिएशन कोटद्वार के तहसील कार्यालय में होगा और उसी दिन 2 बजे पश्चात मतगणना होगी वह परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
जानकारी देते चले कि बार एसोसियेशन कोटद्वार का चुनाव पूर्व में अप्रैल माह में संपन्न होना था लेकिन कोविड महामारी के चलते चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। 
बार एसोसिएशन कोटद्वार के निम्न पदों पर चुनाव होना है
अध्यक्ष पद पर अजय पन्त वआशुतोष देवरानी 
उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती शोभा बहुगुणा भंडारी व सुनील डोबरियाल 
सचिव पद पर रश्मि चंदोला जोशी अरविंद चौधरी और पंकज चमोली 

कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम सिंह और रजनीश रावत 

सह सचिव पद पर कृष्ण कुमारrभारद्वाज पूर्व में ही  निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं 

इस चुनाव को संपन्न करवाने के लिए बार एसोसिएशन कोटद्वार ने तहसील प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली हैचुनाव में बार काउंसिल उत्तराखंड के दो पर्यवेक्षक भी रहेंगे जिनकी देख रेख में यह चुनाव सम्पन्न होगा

संबंधित खबरें