मेनू
Uncategorized

परिजन कोराना पाज़िटिव मृतक का शव लेने से कतरा रहे।

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ 

सूबे के वनमंत्री हरक सिंह रावत ने किया टेस्टिंग कर किया उद्घाटन 

आक्सीजन प्लांट की क्षमता 100 बेड प्रति घंटा उत्पादन की 

कोटद्वार बेस हास्पीटल सहित जिले के लोगों को भारी राहत 

वनमंत्री हरक सिंह रावत की मेहनत और बेस हास्पीटल की कोशिशें लाई रंग।

कोटद्वार।कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया है। जिले के कोविड प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी द्वारा खुद अपने सम्मुख प्लांट का टेस्टिंग किया गया । उक्त प्लांट में दो-दो हजार एल पी के दो टैंक चौबीसों घंटे कार्य करने के लिए तैयार हैंं। इससे लगभग बेस अस्पताल को सौ बेडो की ऑक्सीजन आपूर्ति प्रति घण्टा प्रतिदिन मिलेगी क्षेत्र में लंबे समय से उक्त प्लांट की मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार वह केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड से उक्त प्लांट का संचालन किया प्लांट शुभारंभ के साथी आईसीयू तथा वार्ड में पेशेंट रोहतक सप्लाई का भी मान्य मंत्री जी द्वारा खुद टेस्ट किया गया मान्य मंत्री जी द्वारा सभी जरूरी संसाधनों के लिए तन मन धन से चोबीसों घंटे काम करने का सभी को विश्वास दिया गया इस अवसर पर एसडीएम योगेश मेहरा,इंचार्ज सीएमएस डॉक्टर तिवारी ,डॉ शर्मा ,विकास माहेश्वरी, सुरेंद्र गुसाईं, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद थे । 

SDRF की टीम ने कोविड संक्रमित शव को दफनाया। 

परिजन कोराना पाज़िटिव मृतक का शव लेने से कतरा रहे।


 कोटद्वार।कोविड संकटकाल के दौरान अनेक मामलों में कोविड संक्रमण से ग्रसित शवों का अंतिम संस्कार SDRF उत्तराखंड पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान समय तक लगभग 70 से अधिक कोविड संक्रमित शवों का दाह संस्कार SDRF जवानों के द्वारा किया गया। अनेक मामलों में परिजन शव के अंतिम संस्कार में सम्मलित नही हो रहे हैं या डर, संशय अथवा परिचित की सहायता प्राप्त न होने के कारण शव दाह संस्कार को नही आ रहे है। कुछ मामलों में देखने को मिला है कि मृतक के परिजन फोन उठाने से भी कतरा रहे हैं या फोन स्वीच ऑफ कर रहे हैं। कुछ शव हॉस्पिटल में लावारिस पड़े है जिनका अंतिम संस्कार भी प्रतिदिन ही SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा किया जा रहा है । मंगलवार को कोटद्वार में रात्रि में हुए एक व्यक्ति की मृत्यु पर भी शव दफनाने हेतु SDRF को सूचित किया गया, जिस पर टीम हॉस्पिटल से शव को लेकर सम्बंधित कब्रिस्तान में पहंची, मृतक के एक परिचित को भी सुरक्षा उपकरण पहनाए गए, जिसकी सहायता से शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया।

क्वारंटीन व आइसुलेशन मे रह रहे लोग अब सोसायटी में नहीं घूम सकते, नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

 कोटद्वार । जिलाधिकारी पौड़ी के आदेश के पश्चात अब क्वारंटीन व आइसुलेशन में रह रहा कोई भी व्यक्ति अब सोसाइटी में नहीं घूम पाएगा । अधिकतर देखने में आ रहा है कि जिन लोगों को आइसोलेट किया गया है वह प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं ।नगर आयुक्त कोटद्वार पीएल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी गढ़वाल के आदेशानुसार नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों के लिए 40 नोडल अधिकारी तथा 40 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो उन लोगों पर निगरानी रखेंगे जिन्हें क्वांरटिन अथवा आइसोलेट किया गया हो । महामारी कोरोना की द्वितीय लहर के चलते संक्रमण को सोसाइटी में फैलने से रोकने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा यह निर्णय लिया गया है ।बताया कि नामित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों में से कुछ लोगों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है जिनके विरुद्ध कार्यवाही की सिफारिश जिलाधिकारी से की जा रही है । यह नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी क्वांरटीन और आइसुलेट किए गए व्यक्तियों की सूची को संबंधित व्यक्तियों के घर पर चस्पा करेंगे साथ ही इनकी निगरानी भी रखेंगे । यदि कोई व्यक्ति क्वारंटीन एवं आईसुलेट सम्बन्धित प्रोटोकॉल को तोड़ता है तो संबंधित नोडल/ सहायक नोडल अधिकारी इसकी सूचना नगर निगम प्रशासन व पुलिस को देंगे । प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तराखंड महामारी रेगूलेशन 2020, महामारी अधिनियम 1897 व दैवीय आपदा अधिनियम 2005 की सम्यक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी ।

संबंधित खबरें