रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कण्वाश्रम महोत्सव 11 से 14 फरवरी तक

कोटद्वार। बंसत पंचमी के अवसर पर कोटद्वार के कण्वाश्रम में आयोजित होने वाले राजकीय महोत्तसव को लेकर आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष 11 से 14 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में समिति की कण्वाश्रम में आयोजित बैठक में महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही महिला मंगल दलों व समूहों की मांगल गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। महोत्सव के अंतर्गत 11 फरवरी को प्रातः मालवीय उद्यान से कण्वाश्रम तक साइकिल रैली के पश्चात मेला स्थल में 108 कुण्डाय यज्ञ होगा। 12 फरवरी को एनसीसी, एनएसएस एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा मार्च पास्ट होगा। तदोपरांत मेलास्थल में विद्यालयी एवं ओपन वर्ग की वालीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। दोपहर में विद्यालयी सांस्कृतिक दलों एवं संस्कृति विभाग एवं सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होंगे। 13 फरवरी को प्रातः दुर्गापुर से कण्वाश्रम तक क्रॉस कन्ट्री दौड़ होगी। तत्पश्चात मेलास्थल में महिला मंगल दलों व समूहों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल होंगे। 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर मेलास्थल में सरस्वती पूजन के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। दोपहर को उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित लोकगायकों एवं लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारितोषिक वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।बैठक में मेला संयोजक मंजुल डबराल, पार्षद मनीष भट्ट, दीपक लखेड़ा, अनिल गौड़, सुनील थपलियाल, जितेन्द्र डोबरियाल, अभिषेक नेगी, मोहित कंडवाल, जय प्रकाश सिंह, आशीष रौतेल, पंकज कबडवाल, चंद्र मोहन रावत, वीरेन्द्र मनराल, शशिकांत,कंकं मनीष आर्य, सौरव रावत, शशिबाला कैष्टवाल, शांति थापा, बीना नेगी, सिमरन बिष्ट, गीता सिंह आदि उपस्थित थे।
28 निर्धन मेधावी छात्र और दो दिव्यांगजनों को मिली विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा आर्थिक सहायत

कोटद्वार। समाजसेवा के लिए समर्पित विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से आर्य समाज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 28 निर्धन मेधावी छात्र और दो दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर बीसी शाह ने मुनि का स्मरण करते हुए कहा कि वे सही अर्थों में महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुयायी व आर्य समाजी थे। उन्होंने अपनी जमीन व जायदाद बेचकर निर्धन छात्र-छात्राओं में शिक्षा के विस्तार व दीन दुखियों की सेवा हेतु ट्रस्ट की स्थापना की। विशिष्ट अतिथि प्रवेश नवानी ने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। जनार्दन प्रसाद बुडाकोटी ने शिक्षा दान को महादान बताया व कहा कि मुनि की दूरदृष्टि को हम नमन करते हैं जिन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए ट्रस्ट की स्थापना की। तत्पश्चात छात्रों और दिव्यांगज आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में सुरेंद्रलाल आर्य, रमाकांत कुकरेती, डॉ. गीता रावत शाह, दीपक जदली, भानुप्रकाश बलोदी, मंजू रावत, कैप्टन पी एल खंतवाल, अजय नेगी, सुदीप
कोटद्वार में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर भड़के कांग्रेसी


कोटद्वार।कोटद्वार शहर में पिछले कुछ समय से पुलिस की लापरवाही व अधिकांश सुरक्षा व्यवस्था होमगार्डों के भरोसे होंने से चोरी की घटनाओं में वृद्धि पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए इस संबंध में उपजिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन दिया । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा है कि पिछले कुछ समय से कोटद्वार शहर में कोतवाली व बाजार चौकी के चंद कदमों की दूरी पर दुकानें एवं आवासीय घरों में चोरी की घटनाओं अंजाम दिया हैं। चोर पुलिस को सीधे चुनौती दे रहे हैं। कोटद्वार की सुरक्षा व्यवस्था होमगार्डों के भरोसे चल रही है। इसी का फायदा उठाकर चोर आराम से दुकानों व आवासों के ताले तोड़कर नगदी व सामान चुराने में सफल हो रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक भी चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस कारण शहर के दुकानदारों में रोष पनप रहा है।उन्होंने उपजिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, बाबी बिष्ट, मनीष चातुरी,अजीम, आमिर और रजत आदि मौजूद थे।