मेनू
News

उत्तराखंड मूल निवास और भू कानून को लेकर विभिन्न संगठनों का एक छतरी में जुटना शुभ संकेत

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 उत्तराखंड मूल निवास और भू कानून को लेकर विभिन्न संगठनों का एक छतरी में जुटना शुभ संकेत 

 18 फरवरी को मूल निवास,जल, जंगल जमीन और भू कानून को लेकर कोटद्वार में महारैली 

रिपोर्ट -पुष्कर सिंह पवार 
कोटद्वार । उत्तराखंड बनने के बाद राज्य के लोगों से मुट्ठी के रेत की तरह खिसकते मूल अधिकार,मूल निवास,जल, जंगल और जमीन के साथ सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए अब पूरे राज्य की अवाम और छत्तीस के आंकड़े में कार्य कर रहे गैर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का एक छतरी के नीचे जुटना राज्य के लिए एक शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

 राज्य की जनता और विभिन्न संगठनों का वर्तमान राजनीतिक उथल-पुथल के दौर में उत्तराखंड मूल निवास और भू कानून को राज्य के लोगों के मूल अधिकार को बचाने के लिए बेरोजगार युवाओं की रोजगार की मांग को लेकर पिछले एक साल से संघर्ष जिसमें बेरोजगारों ने भूख-हड़ताल, सरकार को जगाने के लिए रैलियों के माध्यम से प्रदर्शन, पुलिस की लाठियां खाई उससे ठीक राज्य आंदोलन की तरह छात्रों /बेरोजगारों के आंदोलन को लपकते हुए राज्य के मौसमी संगठनों, राजनीतिक संगठनों ने कूदते हुए एक छतरी की छत्रछाया में जुटकर आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

  कोटद्वार शहर जो राज्य आंदोलन के दौरान भी सक्रिय भूमिका में अग्रणी रहा वर्तमान में भी कोटद्वार के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, छात्र संगठनों के साथ मातृशक्ति ने भी मूल निवास और भू कानून आंदोलन सफल बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

कोटद्वार में सक्रिय भूमिका में उत्तराखंड नवनिर्माण फाउंडेशन, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, उत्राखंड क्रांति दल, कोटद्वार कांग्रेस पार्टी, मातृशक्ति संगठन की महिला कीर्तन मंडलियां, भूतपूर्व सैनिक संगठन, कोटद्वार के पूर्व छात्र संगठनों, स्वदेशी जागरण मंच, उत्राखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन सहित स्थानीय जनता द्वारा कोटद्वार में 18 फरवरी को वृहद जनांदोलन रैली का आयोजन किया है। 

 रविवार को 18 फरवरी को सरकार को जगाने के लिए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रमेश भंडारी,नवनिर्माण के संयोजक पूर्व पार्षद प्रवेन्द्र रावत, राज्य आंदोलनकारी महेंद्र सिंह रावत, यूकेडी शक्ति शैल कपर्वाण, कांग्रेस से जसवीर राना, प्रवेश रावत, रंजना रावत सहित प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख प्रवीण पुरोहित, सँयुंक्त आंदोलनकारी मंच के मुख्य संयोजक क्रांति कुकरेती, समाजसेवी एवं पत्रकार आशीष उनियाल, DAV के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल्ल,राम किशन, सुनीता ठाकुर, शकुन्तला रावत, बाल गोविंद डोभाल, मनोज कुमार,विमल जुयाल , शैलेन्द्र राणा, आशीष चौहान, वीरेंद्र रावत अम्बुज शर्मा, मेहरबान सिंह रावत, कृष्णा सिंह नेगी ने आंदोलन को सफल बनाने और समर्थन देने की अपील भी की है।

संबंधित खबरें