मेनू
News

पूर्व सैनिकों के आह्वान पर मालन पुल निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे कोटद्वारवासी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

पूर्व सैनिकों के आह्वान पर आपदाग्रस्त पुलों , सड़कों, मेडिकल कॉलेज, लालढांग चिल्लरखाल मोटरमार्ग निर्माण  को लेकर सड़क पर उतरे कोटद्वारवासी 

कोटद्वार। कोटद्वार में जबरदस्त बरसात के बाद आई तबाही ने कोटद्वार के जनजीवन सहित कोटद्वार की लाईफ लाईन मालन पुल, सुखरौ पुल,गाडी़घाट पुल,खोह, सुखरौ व मालन नदियों के तटबंध निर्माण, कोटद्वार में मेडिकल कालेज निर्माण, लालढ़ांग- चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण व कण्वाश्रम के विकास कार्य सहित  कोटद्वार की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में राज्य सरकार की कोताही, जनप्रतिनिधियों की सत्ता से  मिलीभगत को  लेकर  कोटद्वार के  पूर्व सैनिकों के आह्वान पर कोटद्वार की जनता का आक्रोश रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित जनता ने पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले मालन पुल से तहसील तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर शासन को ज्ञापन प्रेषित किया।

  रविवार को बरसाती मौसम के  ठंड में  भी  क्षेत्रीय जनता, सामाजिक संगठनों व पूर्व सैनिक संघर्ष समिति सेवानिवृत्त सैनिकों के बैनर तले मालन पुल, गाडी़घाट पुल सहित कोटद्वार में आपदाग्रस्त सड़क,नदी तटबंध सहित मेडिकल कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय निर्माण को लेकर मालन पुल पर एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मालन पुल को टूटे छह माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोटद्वार के लाईफ लाईन कहे जाने वाले गाडीघाट पुल,मालनपुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार व सरकार के जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैये के कारण पुलों के निर्माण कार्य मुश्किल लग रहे हैं, ऐसे में अगले बरसात तक भाबरवासियों को वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करना पड़ेगा तो राज्य सरकार और जनप्रतिनिधि केवल घोषणाओं तक सीमित हैं।

 कोटद्वार विधान सभा विकास कार्यों में पहले ही पीछे छूट चुकी है, यहां के लिए हुई घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। इसलिए बार-बार जनता को प्रदर्शन कर सड़कों पर सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है।रैली में सैनिक संघर्ष  समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, महासचिव मदन नेगी, उपाध्यक देवेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र विष्ट मेहरबान सिंह सुभाष कुकरेती , ठाकुर सिंह , मोहन सिंह , सुरेशपाल , संयोजक प्रमोद रावत, प्रकाश रावत, सह सचिव शूरवीर खेतवाल, सुबेदार विक्रम सिंह कैप्टन सुमन जदली , अनिल सिंह, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह , योगेश सिंह, बिरजमोहन नेगी, भाभर क्षेत्रीय महिला मंगल दल कीर्तन मंडली , सी पी डोबरियाल, आर पी पंत, कुबेर जलाल, प्रमोद रावत, और सुरेश नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल रही।

संबंधित खबरें