राहुल की लोक सभा सदस्यता खत्म होने पर बबाल
कोटद्वार कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला
देश के लोकतंत्र के सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सर्वेसर्वा का कानूनी पेंच में फंस जाने से राजनीतिक दलों में भूचाल आ गया. पिछले दो दिनों में कांग्रेसी सांसद और विपक्ष के सबसे बडे़ चेहरे राहुल गांधी के संबंध में आए दो कानूनी फैसलों ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है. कानूनी फैसलों ने राहुल गांधी को पहले फैसले में जाति विशेष का अपमान करने पर दो साल की सजा तथा दूसरे फैसले में स्पीकर द्वारा संसदीय सदस्यता समाप्त करने का है. राहुल गांधी को सजा और सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस में भूचाल आ गया, जिसको लेकर पूरे देश में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है.
राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार के ईशारे पर हुई कार्यवाही से उत्राखंड में भी जोरदार प्रदर्शन हुवा है. कोटद्वार में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए मोदी का पुतला दहन किया. इस मौके पर बलवीर सिंह, गीता नेगी, विजय सिंह, अमितराज सिंह, प्रवेश रावत, हेम पवार, संजय मित्तल, सी खडख्वाल, सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे.