रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार में गैस की कालाबाजारी जोरों पर
गैस एजेंसी संचालक गैस ट्रांसपोर्ट सप्लायरों से मिलकर कर रहे हैं कालाबाजारी
सिलेंडरों में गैस मिल रही है 5 से 10 किलो तक कम
गैस डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को लगाया जा रहा है डबल चूना
महिलाओं को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार मिलने पर जश्न
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महिला द्वारा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार मिलने पर कार्यक्रम का आयोजन झंडा चौक में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संपत्ति के समान अधिकार मिलने पर महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी। भूमि खाते के खतौनी में भी महिलाओं का नाम संपत्ति में दर्ज होने पर महिलाओं खुशी देखने को मिली। महिलाओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने महिलाओं को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार देकर मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया है।
एएचटीयू कोटद्वार ने आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में छात्राओं को किया जागरूक
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में जागरूक्ता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में ए.एच.टी.यू. कोटद्वार द्वारा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज कोटद्वार में छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार करता है या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजरअंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। वर्तमान में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है कि नशा एक भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इससे समाज में कैंसर जैसी कई लाइलाज बीमारी भी तेजी से पैर पसार रही हैं। शराब, सिगरेट, तंबाकू, एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थ के सेवन ने युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेलना शुरू कर दिया है। नशा अपराध की दुनिया की पहली सीढ़ी है, इसीलिए हमें अच्छे समाज की रचना के लिए नशे पर अंकुश लगाना होगा। यातायात नियमों, बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों व महिला संबंधित अपराधों के लिए जागरूक किया गया साथ ही छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ Uttarakhand Traffic Eye App, डीएल निरस्तीकरण संबंधी मामलों, संशोधित मोटर वाहन अधिनियम, E-challan System के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से आमजन को जानकारी दी गयी एंव सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। इस अवसर पर प्रभारी ए.एच.टी.यू. श्री रणवीर चन्द्र, नरेश नौटियाल, मुकेश कुमार, स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।
