मेनू
News

पौडी जिले की आरक्षित श्रेणी के पंचायत सदस्यों की सूची जारी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
आरक्षित रिक्त पंचायत सदस्यों की पौडी गढवाल की सूची जारी

जिला मजिस्ट्रेट, गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रधान/सदस्य ग्राम पंचायत के ऐसे रिक्त पदों, जहां कि आरक्षित श्रेणी का पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने से नामांकन नहीं हो सका है एवं निर्वाचन/उपनिर्वाचन के बाद भी पद रिक्त है, ऐसे रिक्त प्रधान/सदस्य ग्राम पंचायात पदों को महिला/अनारक्षित श्रेणी/अनु.जा.महिला के लिए अन्तिम रूप से आरक्षित किया गया है। 
अन्तिम रूप से आरक्षित प्रधान पद हेतु विकासखण्ड पाबौं के अन्तर्गत गिन्ठाली, गडरिया व सकन्याणामल्ला ग्राम पंचायत, विकासखण्ड खिर्सू के अन्तर्गत मरोडा ग्राम पंचायत, विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मैठाणा ग्राम पंचायत, विकासखण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत बमोली ग्राम पंचायत, विकासखण्ड कल्जीखाल के अन्तर्गत अगरोडा ग्राम पंचायत, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत उमथगांव व सरड़ाहनुमन्ती ग्राम पंचायत, विकासखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत डाबरी पल्ली ग्राम पंचायत, विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत भैड़गांव ग्राम पंचायत तथा विकासखण्ड कोट के अन्तर्गत बुरांसी, गैण्ड व सल्डा ग्राम पंचायत को महिला/अनारक्षित/अनु.जा.महिला श्रेणी हेेतु रखा गया है।
इसी प्रकार सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु विकासखण्ड पौड़ी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ननकोट में 07 वार्ड, विकासखण्ड यमकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बणास तल्ला में 03 वार्ड, ग्रा.पं. किमसार में 03, ग्रा.पं. धमान्द में 02 व ग्रा.पं. जियादमराड़ा मंे 05 वार्ड, विकासखण्ड थलीसैंण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पैलार में 03 वार्ड, ग्रा.पं. नौड़ी में 03 व ग्रा.पं. बसोला में 04 वार्ड, विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भैंडगांव में 01 वार्ड, विकासखण्ड पाबौं के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मणकोली में 03, ग्रा.पं. चैफण्डा में 07, ग्रा.पं. बिसल्ड में 03, ग्रा.पं. गडरिया में 07, गिन्ठाली में 07 व सकन्याड़ा मल्ला में 07 वार्ड, विकासखण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत छामाबड़ा में 06 वार्ड, ग्रा.पं. इसोटी में 03, बमोली में 07 व रैसोली में 02 वार्ड, विकासखण्ड कोट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गैण्ड में 07 वार्ड,   ग्रा.पं. बुंरासी में 07, ग्रा.पं. सल्डा में 07, ग्रा.पं. बहेड़ा में 03, कण्डोला में 07, खडे़त त. में 07 व मुछियाली में 04 वार्ड, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुलिण्डा में 04 वार्ड, ग्रा.पं. सरूड़ा हनुमंती में 04 व उमथगांव मंे 07 वार्ड, विकासखण्ड खिर्सू के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मरोड़ा में 07 वार्ड व ग्रा.पं. कलियासौड़ में 03 वार्ड, विकासखण्ड कल्जीखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अगरोड़ा में 07 वार्ड, ग्रा.पं. थापली (कफोलस्यूं) में 04 व बोरिख में 03 वार्ड, विकासखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डाबरी पल्ली में 07 वार्ड तथा विकासखण्ड पौखड़ा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बौन्दर में 07 वार्डों को महिला/अनारक्षित श्रेणी/अनु.जा.महिला हेेतु अन्तिम रूप से आरक्षित रखा गया है।
उक्त पदों को अनारक्षित श्रेणी के लिए अनन्तिम प्रकाशन 31 अगस्त, 2020 को किया गया। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय में सूचना पट् पर लगवाकर प्रदर्शित की गयी। उक्त आरक्षण प्रस्ताव पर एक सप्ताह अन्तर्गत आपत्तियां प्राप्त की गयी तथा प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 08 सितम्बर, 2020 को किया गया।प्रांतीय रक्षक दल ने की प्रशिक्षित 

 प्रशिक्षित पीआरडी के जवानों को  विभागों में नियुक्ति मे प्राथमिकता की मांग

कोटद्वार । माँ गंगा प्राo रo दo इम्प्लोइस वेलफेयर एसोसिएशन को जिला अध्यक्ष कोटद्वार के द्वारा जिला युवा कल्याण कार्यालय पौड़ी गढ़वाल के माध्यम से आगामी शिक्षा विभाग या अन्य विभागों में प्रांतीय रक्षक दल के प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को ही लगाए जाने के संबंध आज एक बैठक का आयोजित की गई। जिसमें जिला पौड़ी व कोटद्वार ने इस विषय पर सर्वसम्मति के साथ फ़ैसला लेते हुए उप जिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को ज्ञापन प्रेषित किया।इस अवसर पर संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में जवानों को इस बात से अवगत कराया कि यदि जिला युवा कल्याण आगामी प्रशिक्षित जवानों को ही विभागों में नहीं रखेगा व यदि इसकी सूचना माँ गंगा प्राo रo दo इम्प्लोइस वेलफेयर एसोसिएशन को प्राप्त होगी कि अप्रशिक्षित व्यक्तियों को विभागों में नियुक्त किया गया है, तो भविष्य में वेलफेयर एसोसिएशन इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करेगा। जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने आगे कहा कि, किसी बाहरी सोर्स के चलते किसी अयोग्य व अप्रशिक्षित व्यक्ति को न रखा जाये बल्कि शिक्षा विभाग में भविष्य में आने वाली रिक्तियों में पहले पीआरडी के प्रशिक्षण प्राप्त जवानो को ही रखा जाये।

संबंधित खबरें