मेनू
Uncategorized

हिल-मेल फाउंडेशन ने पहाड़ के गांवों में चलाया कोविड जागरूकता अभियान

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 हिल-मेल फाउंडेशन ने पहाड़ के गांवों में चलाया अभियान, घर-घर बांटे मास्क, मल्टी विटामिन; स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम प्रधानों को दी कोविड मेडिसिन किट। 

कोरोना काल में उत्तराखंड के सुदूर गांवों के लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए हिल-मेल फाउंडेशन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 
हिल-मेल फाउंडेशन की टीम घर-घर जाकर लोगों को मल्टीविटामिन की गोलियां और मास्क बांट रही है। 
इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम प्रधानों और आशा कार्यकर्ताओं को कोविड दवाइयों की किट उपलब्ध कराई जा रही है।
ये सभी दवाएं उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा मान्य हैं। हिल-मेल फाउंडेशन ने अपने अभियान की शुरुआत पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक से की है। 
हिल-मेल की टीम लोगों को कोविड प्रोटोकॉल, सावधानी और बचाव के बारे में भी जागरुक कर रही है। 
हिल-मेल फाउंडेशन ने यमकेश्वर ब्लॉक में अपने अभियान की शुरुआत तल्ला बनास, मल्ला बनास, किमसार, जोगियाना, धारकोट, रामजीवाला, देवयाणा से की। तल्ला बनास में हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी ने ग्रामीणों को मल्टी विटामिन दवाएं और मास्क बांटे। 
इसके साथ ही दवाओं को कैसे खाना है। किस तरह के कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है, इसकी जानकारी दी गई। 
इसके बाद हिल-मेल के अर्जुन रावत, दीपक नेगी, भानु प्रताप नेगी, सतीश समेत कई अन्य वॉलंटियर्स ने यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों में ग्राम प्रधानों को कोविड की दवा की किट उपलब्ध कराई। ताकि कोविड संक्रमण होने पर किसी को दवा की कमी के चलते इलाज शुरू करने में देरी न हो। 
इस कार्य में आजतक के एडीटर नेशनल सिक्योरिटी मनजीत नेगी का विशेष सहयोग मिला। 
फाउंडेशन की टीम ने किमसार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में कोरोना मेडिसिन किट मुहैया कराई। 
इस दौरान कई जगहों पर वॉलियंटर्स ने लोगों को कोरोना के प्रोटोकॉल को लेकर जागरुक किया और कोविड के लक्षणों को न छुपाने का अनुरोध किया ताकि इसे संक्रमण को पहाड़ों पर फैसले से रोका जा सके।
ब्लॉक में प्रधानों को 10-20 कोरोना मेडिसिन किट दी गई हैं। ताकि कोविड के लक्षण होने की स्थिति में वह प्रभावित लोगों को दवा उपलब्ध करा सके। 
इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी दवा प्रोटोकॉल बांटा गया है। 
इसमें दवा किस तरह खानी है और क्या-क्या सावधानी बरतनी है, इसकी जानकारी है।
हिल-मेल फाउंडेशन इन दिनों अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर COVID OPD LIVE चला रहा है। इसमें कोरोना संक्रमण के इलाज और बचाव को लेकर ऑनलाइ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। 
फाउंडेशन की ओर से एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है। इस पर संपर्क कर कोई भी कोरोना से संबंधित परामर्श ले सकता है। 
उत्तराखंड के ग्रामीणों की मदद के लिए हिल-मेल फाउंडेशन राशन किट्स भी दे रहा है। हिल-मेल फाउंडेशन को इस अभियान में दीर्घायु आर्गेनिक्स और व्यक्तिगत रूप से कई लोगों का सहयोग मिला है। 


यूकेडी और पर्वतजन फाउंडेशन ने मिलकर जरूरतमंदों को बाटी राशन किट

 उत्तराखंड क्रांति दल ने पर्वतजन फाउंडेशन के सहयोग से डोईवाला में जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया।
 उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला के फतेहपुर टांडा, महादेवपुरम तथा भानियावाला इलाके में जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया।
 उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल कोरोना महामारी के इस विकट समय में अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने बताया कि पहले वह अपने वार्ड अध्यक्षों के माध्यम से जरूरतमंदों की लिस्ट बना लेते हैं और फिर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें राशन किट का वितरण किया जा रहा है।
वार्ड अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट और जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने बताया कि कोरोना की लहर समाप्त होने तक यूकेडी की यह मुहिम जारी रहेगी।
उत्तराखंड क्रांति दल ने इस मुहिम में सहयोग करने के लिए पर्वतजन फाउंडेशन को भी धन्यवाद दिया। उत्तराखंड क्रांति दल के माजरी मंडल अध्यक्ष जीवानंद भट्ट,  युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी और पर्वतजन फाउंडेशन की ओर से पंकज कपूर और प्रकाश सिंह जी इस दौरान साथ में रहे।

थाना सतपुली sdrf टीम द्वारा पुलिस कर्मियों को दी आपदा उपकरणों की जानकारी 
कोटद्वार। आजकल  बदलते मौसम को देखते हुए  थाना सतपुली में sdrf टीम के साथ सभी पुलिस कर्मियो द्वारा आपदा उपकरणों के विषय मे आज एकदिवसीय कोर्स किया गया हैं । जिसमें sdrf टीम द्वारा ऐसे आपदा उपकरणों की जानकारी दी गयी जिस से आपदा के दौरान आम जन को अधिक से अधिक सुरक्षित किया जा सके। और साथ ही इन उपकरणों की हैंडलिंग के विषय मे बताया गया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा बताया गया की  आपदा उपकरणों की  जानकारी सभी पुलिस कर्मियों को होनी आवश्यक है।इसलिये यह ट्रेनिग कोर्स कराया गया है। 

संबंधित खबरें