मेनू
Uncategorized

झंडी चौड़ पश्चिम में व्यक्ति की संदिग्ध मौत

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार के झंडी चौड़ पश्चिम में व्यक्ति की संदिग्ध मौत

(कोटद्वार)। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रांतर्गत झंडी चौड़ पश्चिम क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मिली जानकारी अनुसार कोटद्वार नगर निगम के वार्ड 37 झंडी चौड़ पश्चिम क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला तो मृतक को सुबह पडोसी दुकानदारों ने देखा तो तुरंत को इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कोरोना के चलते कोई भी व्यक्ति मृतक के पास नहीं गया और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान यशपाल पुत्र मंगत राम निवासी जिला बिजनौर हाल निवासी वार्ड 37 झंडी चौड़ पश्चिम के रूप में हुई है। जानकारी मिली है की कुछ समय पहले भी मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की गयी थी।

  सतपुली थानाध्यक्ष ने रक्तदान कर बालिका की जान बचाई

कोरोना काल मे जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा जिले के शहरों, कस्बों, दूरदराज के पहाड़ी गांवों सहित बस्तियों में हर सम्भव वह मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिसकी जरूरत आमजन को है। जाति, धर्म, सम्प्रदाय को भूलकर मानव कल्याण के सभी कार्य किये जा रहे है।   आम व्यक्ति से लेकर हर जरूरत मंद को इस आपदा की घड़ी में हर प्रकार की मदद मिल सके, चाहे वह बुजर्ग, महिला, बच्चों और असहाय लोगो को राशन की किट पहुंचाने हो, किसी जरुरत मंद को ऑक्सिजन सिलेंडर उपलब्ध करवाना हो,  कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति का दाह संस्कार करना हो, दूरस्थ गांव में दवाइयां पहुँचाना हो,मास्क सेनेटाइजर वितरण करना हो या फिर जरुरत पड़ने पर रक्तदान करना हो जिले में पुलिस कर्मियों ने बखुबी यह जिम्मेदारी निभाने का काम किया है। ऐसा ही एक मानवीयता से परिपूर्ण काम थाना सतपुली में देखने को मिला है।जंहा पर मंगलवार को मलेठीसेंण निवासी 14 वर्षीय छात्रा   एनीमिया( खून की कमी) से पीड़ित थी और जिनका ईलाज हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोली सेंण  सतपुली में चल रहा था , छात्रा  को अर्जेंट ही खून की आवश्यकता पडी तो परिजनों द्वारा  स्थानीय स्तर पर ब्लड डोनेशन करने के लिये हर सम्भव प्रयास किया गया। लेकिन कोरोना काल होने  कारण  स्थानीय लोग भी अस्पताल में ब्लड डोनेशन करने से बच रहे थे ।ऐसे में इस बात की सूचना जब थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल को लगी तो वह तत्काल ही अस्पताल के लिये रवाना हो गए। उनके द्वारा छात्रा के लिये  रक्त दान किया गया। समय पर छात्रा को रक्त मिलने से नई जिंदगी मिल गई। संतोष पैथवाल ने बताया की रक्त दान करना खुद के स्वास्थ्य के लिये भी लाभकारी होता है । हम सभी को ऐसी घड़ी में रक्त दान करने के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिए। 

नगर निगम पार्षद का नगरनिगम प्रशासन पर कमीशनखोरी,लचर सफाई व्यवस्था को लेकर 61वें दिन भी धरना जारी 


कोटद्वार नगर निगम पार्षद सूरज काति द्वारा नगर निगम प्रशासन पर नगर निगम में कमीशनखोरी, लचर सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की मनमानी, दिसंबर में बोर्ड में पारित प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही न करने को लेकर आरोप लगाया है। सूरज कांति ने बताया कि उनके द्वारा इन मुद्दों को लेकर दो माह से लगातार धरना किया जा रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगती नजर आ रही। 

संबंधित खबरें