मेनू
News

74 सी शरद कालीन क्रीडा प्रतियोगिता समापन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

74वीं शरद कालीन क्रीडा प्रतियोगिता समापन 
मुख्य अतिथि  रितु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष ने विजेताओं को किया सम्मानित 
खेलों से बढता है शारीरिक और मानसिक संतुलन 
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को हरसंभव मदद देने को तैयार सरकार – विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण 

 कोटद्वार। पौड़ी जिले की 74वीं शरद कालीन क्रीडा प्रतियोगिता समापन का समापन सूबे की  विधानसभा अध्यक्षता मुख्य अतिथि के तौर पर रितु भूषण खंडूरी  उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चंद स्थल संयोजक मोहन सिंह रावत प्रधानाचार्य राईका कोटद्वार, रविंद्र सिंह रावत प्रधानाचार्य दुगड्डा सहित दुगड्डा ब्लाक के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। 
अंतिम दिन के खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं फुटबॉल – दुगड्डा ने पौड़ी को 6-0 से हराया अंडर 17 बालक वर्ग में  कोर्ट ने  पौड़ी को दो एक से हराया अंडर 14 बालक वर्ग में पौड़ी ने दुगड्डा को 1-0 से हराया अंडर-19 बालिका वर्ग में पौड़ी ने दुगड्डा को एक जीरो से हराया अंडर 17 बालिका वर्ग में कोर्ट ने दुगड्डा को एक जीरो से हराया आज के मैच संपन्न कराने में मुकेश कुमार योगेंद्र पटवाल सुरेंद्र सिंह रावत राजेश रावत महिपाल लिंगवाल, अनिता बिष्ट एवं अभिलेख में अपना महत्वपूर्ण योगदान गीता अग्रवाल, परितोष रावत, वंदना शर्मा आदि का विशेष सहयोग आज का समापन समारोह का संचालन वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज मटियाली धीरेंद्र सिंह रावत व व्यायाम शिक्षक राईका कोटद्वार विनोद पंत ने किया।

संबंधित खबरें