मेनू
News

64 करोड़ 86 लाख रूपये की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026
पूर्व मेजर जनरल जखमोला समेत सैकड़ों लोगों ने ली आप की सदस्यता ।सैन्य प्रदेश के बड़े ,पूर्व अधिकारी मेजर जनरल जखमोला  ,जुड़े आम आदमी पार्टी से।आम आदमी पार्टी की नीतियों से  प्रभावित ,पूर्व मेजर जनरल जखमोला जुड़े आप से ।

कोटद्वार।आम आदमी पार्टी परिवार की नीति और मुद्दों को देखते हुए प्रदेश में लगातार हर वर्ग से लोग आप  परिवार  का हिस्सा बनते जा रहे हैं । आप परिवार के लगातार बढ़ते कुनबे के बीच आज कोटद्वार में सैन्य पृष्टभूमि से जुड़े पूर्व मेजर जनरल चन्द्र किशोर जखमोला समेत सैकड़ों लोगों ने आप की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारी राजीव चौधरी समेत कई लोगों ने इन सबका आप परिवार में स्वागत किया। इस दौरान आप अध्यक्ष ने उत्तराखंड को सैन्य प्रदेश बताते हुए यहां के फौजियों की वीरता को नमन किया और कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के खून में देशभक्ति है और हर बार यहां के फौजियों ने  सीमा पर इस बात को सिद्ध भी किया। अब आप परिवार में पूर्व सैन्य अधिकारी के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और यहां का युवा और पूर्व सैनिक भी आप परिवार का हिस्सा बनेंगे। वहीं आप परिवार में शामिल हुए पूर्व मेजर जनरल ने पहाड़ के दर्द और समस्याओं पर कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ के लोग आज भी पहाड़ सा जीवन व्यतीत कर रहे । उन्होंने कहा कि कोटद्वार में खनन, अपराध बढ़ता जा रहा और सरकार कुछ नहीं कर रही। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में चल रही विकास योजनाओं में हो रही धांधली व भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए  जल्द ही बड़े आंदोलन करने की चेतावनी दी  और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस दौरान विचार विमर्श  भी किया गया ।आप से जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश सैन्य पृष्टभूमि का प्रदेश है और कई पूर्व सैनिक आप परिवार का हिस्सा बनने को तैयार हैं जिसके लिए वो अब निरंतर काम करते रहेंगे।  इस दौरान उत्तराखण्ड आप पार्टी के अध्यक्ष एस.एस .कलेर ,केन्द्रीय लोक सभा प्रभारी शशिमोहन कोटनाला ,गढवाल लोक सभा प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत, सेक्टर प्रभारी सूरज सुयाल और दिल्ली जंगपुरा से दो बार  से आप के विधायक प्रवीण देशमुख ने  पार्टी की विचारधारा और पार्टी के द्वारा  किये गए कार्यो की जानकारी दी।  इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की कि आप पार्टी को आम आदमी के लिए किऐ गये कार्यों के आधार पर अपना  सर्मथन दें ताकि आने वाले समय में हम उत्तराखंड को एक बेहतर प्रदेश बनाने की परिकल्पना को साकार कर सकें। इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के मौके पर अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त हस्तियों, पूर्व मेजर जनरल डॉ चन्द्रमोहन जखमोला ,पूर्व तहसीलदार दलीप सिह ,एतिहासिक एवं पौराणिक डाडामण्डी गेंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान , पूर्व सुबेदार राम सिंह गुसांई, ऊषा चौहान, प्रमोद सिंह चौहान, विमलेश नेगी, सुधा पटवार उपमा अग्रवाल, अभिषेक सोलंकी, शरद श्रीवास्तव, मनीष गुनियाल, हर्षिता, जुगल किशोर, रजनी पटवाल, रजनी जखमोला, रज्जी, जितेंद्र, दीपक शर्मा, तौशिब, मनोज अग्रवाल, संदीप, रमेश, मुनेश, सविता, कविता, आलोक समेत सैकड़ों लोग आप परिवार में शामिल हुए।

आर्मी पर्सन बनकर गूगल पे के माध्यम से ठगी करने वाले 03 व्यक्ति (टटलू गैंग) पलवल हरियाणा से गिरफ्तार

कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार में वादी  नितिन माहेश्वरी द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनाँक 06.06.2020 को मेरे मो0 न0 9719537401 पर स्वयं को एक व्यक्ति द्वारा आर्मी पर्सन बताकर मेरे मेडिकल स्टोर से सेनेटाईजर खरीदने की बात की और पेमेण्ट गूगल पे के माध्यम से करने के लिये मेरा एकाउण्ट नं0 लिया तथा एकाउण्ट चैक करने के लिये 10 रु0 मेरे खाते में भेजे, उसके बाद दूसरे मोबाईल नं0 पर पेमेण्ट हेतु क्यू आर कोड स्केन करने को कहा मैंने उसके द्वारा भेजे अलग-अलग पाँच क्यू आर कोडों को स्कैन किया तो मेरे खाते में पैंसे आने के बजाय कुल रु0 99,000/- निकाल लिये गये। जिस सम्बन्ध में  कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 167/2020, धारा-420 भादवि0 बनाम अज्ञात मोबाईल धारक पंजीकृत किया गया। लॉकडाउन के दौरान गूगल पे, फोन पे, ओ0एल0एक्स0 व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से स्वयं को आर्मी पर्सन बताकर लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आमजनमानस से हो रही इस प्रकार की ठगी के रोकथाम हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री प्रदीप कुमार राय एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विवेचक कमलेश शर्मा  व सी0आई0यू प्रभारी रफत अली के साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए उन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा मो0 इकबाल व उसके अन्य 02 साथियों को दिनांक: 17.10.2020  को जनपद जनपद पलवल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्दन हेतु 2500/- रूपये का नगद पारितोषिक दिया गया। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

अभियुक्तों का नाम पताः-मो0 इकबाल, पुत्र सहजमल, नि0 नवाबगढ़, थाना रोजकामेवु, जनपद नहू हरियाणा, महिपाल, पुत्र हुकम सिंह, नि0 वार्ड नं0 5 राजीवनगर, पलवल, थाना/जिला पलवल हरियाणा, महेन्द्र सिंह, पुत्र महावीर सिंह, नि0 दराना, थाना हसनपुर, जिला पलवल हरियाणा, 

बरादम मालः-1. 04 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड अपराध करने का तरीकाः-अभियुक्त गण पलवल/नहू हरियाणा के रहने वाले है जो स्थानीय गिरोह टटलू गैंग नाम से विख्यात है जो OLX पर विभिन्न गाडियों को ऑनलाइन बेचने का विज्ञापन देकर सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी बनकर एंव रिश्तेदार बनकर भोले भाले लोगो को अपने विश्वास में लेकर ठगी करते थें इनके खातो में लाखो रूपयो के लेन देन का होना पाया गया। यह गैंग पलवल क्षेत्र में ऑनलाईन ठगी का काम छोटे- छोटे गैंग बनाकर करते है। जिसमें एक व्यक्ति आर्मी पर्सन बनकर पीड़ित को विश्वास में लेकर क्यू आर कोड के माध्यम से आनलाईन ठगी करता है।  जिसके बाद इनके द्वारा विभिन्न जगहों से विभन्न नम्बरों पर कॉल किया जाता है व फोन पे, गूगल पे, ओएसएक्स के माध्यमों से लोगो ऐको बेवकूफ बनाकर फेक पेटीएम अकाउण्ट में पैसा ट्रासफर कराया जाता है जिसके बाद किसी अन्य व्यक्ति के जरिये इन पैसो को विभिन्न खातों में रोटेट कर कमीशन देकर नगद भुगतान कराया जाता है या पेट्रोल पंप इत्यादी को UPI  से ट्रासफर कर तेल इत्यादि खरीद लिया जाता है या फिर किसी व्यक्ति को बिना ब्याज के UPI ट्रांसफर कर छोटे समय के लिये कैश लोटाने की शर्त पर उधार दे दिया जाता है। उपरोक्त चैन में सम्मलित व्यक्तियों का अपना अलग- अलग कमीशन ।फिक्स होता है ।पुलिस टीमः-प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट  उ0नि0 रफत अली प्रभारी सीआईयू कोटद्वार उ0नि0 कमलेश शर्मा, चौकी प्रभारी कलालघाटी उ0नि0 सुनील पंवार, यातायात प्रभारी कोटद्वार  उ0नि0 विकसित पंवार, कोतवाली पौड़ी कान्स. 150 ना0पु0 सन्तोष सी आई यू कोटद्वार कान्स. 03 ना0पु0 कैलाश शाह साईबर सेल कोटद्वार कान्स. 218 ना0पु0 आबिद अली सीआईयू कोटद्वार कान्स0 415 ना0पु0 टीकम सिंह, कोतवाली कोटद्वार कान्स0 देवेन्द्र सिंह, सीआईयू कोटद्वार कान्स. 161 ना0पु0 शेखर सैनी कोतवाली कोटद्वार कान्स0 211 ना0पु0 हरीश, सीआईयू कोटद्वार आदि मौजूद रहे।

64 करोड़ 86 लाख रूपये  की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना 

कोटद्वार।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक में 64 करोड़ 86 लाख रूपये  की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना और 1 करोङ 63 लाख रूपये लागत से बने  विकासखंड कार्यालय भवन जयहरीखाल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से इलाके के 75 गांव और तोक को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही इस योजना पर तेजी से कार्य प्रारंभ किया गया। 2006 में इस योजना का शिलान्यास तत्कालीन सरकार में किया गया लेकिन पैसे की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। कहा कि अगर यही हाल रहता तो ये योजना 2035 में पूरी होती। लेकिन हमने इसे प्राथमिकता पर लिया। कहा की आज देश का सबसे बड़ा झूला पुल टिहरी में डोबरा चांठी  बनकर तैयार हो गया। उन्होंने लोगों का भी आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को समझें और जनप्रतिनिधियों से जहां सवाल करना हो वो भी जरूर करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी सीमित होती है इसलिए सरकार नियमित भर्तियों के साथ स्वरोजगार के अवसर भी दे रही है। युवाओं को चाहिए कि वे  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार  योजना का लाभ उठाएं। सरकार ने सोलर ऊर्जा योजना में दस हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। चीड़ की पत्तियों को बड़ी फैक्टरियों में बायलर में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अमेरिका से बड़ी मशीन मंगवाई जा रही है। पिरूल प्लांट में चीड़ की पत्तियों को खरीदा जा रहा है।  इससे 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान उन्होंने रेवा पम्पिंग योजना समेत रामी नदी, सिमलसेरा में, मींदाल नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति देने की घोषणा की। साथ ही नैनीडांडा में विद्युत खंड खोलने की भी घोषणा की। इसके अलावा कंडोलिया में गुलदार रेस्क्यू सेन्टर को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की बंदरों से निजात दिलाने के लिए चार बंदर बाड़े बनाए जाएंगे, जिनमे बंदरों को रखा जाएगा ।कहा कि दो गढ़वाल व दो कुमाऊँ में बंदर बाड़े बनाये जाएंगे। जिनमे एक साल के अंदर हर बाड़े में लगभग 30 हजार बंदरों को रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि  बंदरों से फसलों को बचाने के लिए 10 हजार लोगों को  रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने  जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा कही विकास कार्य कर रहे हैं, जैसे कि कंडोलिया पार्क का पहाड़ी शैली के अनुरूप मूर्त रुप देकर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा नैनीडांडा का पटेलिया व घंडियाल में भी बेहद सराहनीय कार्य  जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि  माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा हर घर में  नल और हर नल में जल योजना के तहत  मार्च 2021 तक 10 लाख घरों को पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य तीन चरणों मे किया जाएगा। इस अवसर पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष संपत रावत, अतर सिंह असवाल, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, दीपक भंडारी, तिप के निदेशक अरुण सिंह रावत, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।



एस पी पौडी ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली

 कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी  रेणुका देवी  कोटद्वार कोतवाली  पहुंची जहां उन्होंने  स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक  कर आगामी आने वाले त्यौहारों मे कानून व्यवस्था सरकार की नई गाइडलाइन के तहत जनमानस की सुरक्षा यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी कर   और स्थानीय व्यापारियों से सुझाव मांगे इस  मौके पर तहसील प्रशासन और नगर निगम   के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

 वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी दीपावली के त्यौहार आगजनी से बचने के लिए पर गली मोहल्लों में लगने वाले पटाखों की दुकानों को नहीं लगाया जाएगा इसके लिए अलग से खुली जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर पटाखा व्यापारी लाइसेंस बना कर अपनी दुकानें  लगा सकते हैं वही अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार  बाहर से आने वाले लोगों का वेरिफिकेशन कर रही है जितने भी हिस्ट्रीशीटर हैं उनकी सूची बनाकर उन पर नजर रखी जा रही है और अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।




बोंसाल पुल निर्माण का भूमि पूजन |सतपुली 

सतपुली बौन्साल भेटी मोटर मार्ग पर बौसाल के समीप नयार नदी के ऊपर बने पुराने पुल के स्थान पर नए मोटर पुल बनाए जाने को लेकर विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित पुल की आज विधिवत शुरुवात हो गई |  पुल का निर्माण करने वाली गौरव बिल्डर कंपनी देहरादून के चिरायु गुप्ता प्रोजेक्ट मैनेजर, आशीष यादव जूनियर इंजीनियर तथा महिपाल सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा विधिवत पूजन कर मोटर पुल निर्माण की शुरुवात की गई | इस अवसर पर चिरायु गुप्ता प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा की ये मोटर पुल वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्तपोषित है और इसका अब निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है जिसके लिए आज भूमि पूजन किया गया और तुरंत ही इस पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें