मेनू
News

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 *प्रेस नोटः- (सतपुली-जनपद पौड़ी गढ़वाल)*

*फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध वसूली करने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गाजियाबाद (उ0प्र0) से किया गिरफ्तार*

दिनांक 18.08.2021 को वादी *श्री वेद प्रकाश वर्मा निवासी सतपुली सैण, तहसील सतपुली, जनपद पौडी गढवाल ने थाना सतपुली पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि *शिव कुमार वर्मा* (वादी का बहनोई) ने उनके  विरुद्व कूटरचित दस्तावेज बनाकर *अवैध वसूली के लिए रू0 10,50,000/- (दस लाख पचास हजार रुपये) के जेवर लेने* के नाम पर मैसेज भेजकर कर विभिन्न अपराधों में फसाने की धमकी दी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना सतपुली पर *मु0अ0सं0-12/21, धारा- 420/467/469/501/506 भादवि0* बनाम शिव कुमार शर्मा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल के सुपुर्द की गयी। *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा* आमजमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, *श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन*, थानाध्यक्ष श्री लाखन सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 कैलाश चन्द्र सेमवाल मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा *अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी कर आज दिनांक 10.12.2021* को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त नामजद अभियुक्त *शिव कुमार वर्मा को गाजियाबाद (उ0प्र0) से गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग*

1.  मु0अ0सं0- 12/21, धारा- 420467/469/501/506 भादवि0 बनाम शिव कुमार शर्मा

*अभियुक्त का नाम पता*

1 शिव कुमार वर्मा पुत्र राम अवतार वर्मा निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद, (उ0प्र0) उम्र- 53 वर्ष।

*पुलिस टीम*

1 उपनिरीक्षक श्री कैलाश चन्द्र सेमवाल

2 आरक्षी 364 ना0पु0 अरूण कुमार

          

*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*

Facebook Account- ssppauri 

Facebook Page- Pauri Garhwal Police

Instagram Account- pauri_garhwal_police

Twitter Account- @ssppauri

YouTube- Pauri Garhwal Police

Email id- mediacellpwl@gmail.com

संबंधित खबरें