मेनू
News

45 गेंदों में छक्के चौकों की बरसात कर रिंकू सिंह ठोका शतक

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 45 गेंदों में छक्के चौकों की बरसात कर रिंकू सिंह ठोका शतक 
 कप्तानी पारी खेलकर टीम को जिताया 

 लखनऊ : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे यूपी टीम -20 लीग में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रिंकू सिंह का तूफान देखने को मिला। रिंकू सिंह ने अपने तूफानी अंदाज में केवल 45 गेंदों में 225 की स्ट्राइक रेट से तूफानी शतक ठोककर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दिलाई। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। एक समय मेरठ माविरक्स की टीम 38 रनों पर चार विकेट गंवा चुकी थी, ऐसे नाज़ुक क्षणों में कप्तान रिंकू सिंह ने अपने तूफानी अंदाज में अपनी टीम को न केवल मुश्किल से निकाला वरन् एक ओवर से अधिक गेंद शेष रहते टीम को 6 विकेट से भी जीत दिला दी । रिंकू सिंह ने इस दौरान मैदान के चारों ओर दमदार शॉट लगाकर एशिया कप से पहले अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।

रिंकू सिंह ने खेली तूफानी कप्तानी पारी
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में UP T20 लीग का नौवां मैच गोरखपुर लायंस और मेरठ माविरक्स के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ माविरक्स की शुरुआत काफी खराब रही और उसके चार बल्लेबाज केवल 38 रन पर आउट हो गए। इसके बाद संकट में फंसीं मेरठ हार्लिक्स के  संकटमोचक मैदान में उतरे कप्तान रिंकू सिंह ने साहब युवराज के साथ मिलकर केवल 65 गेंदों में नाबाद 130 रनों की साझेदारी करके गोरखपुर की जबड़े से जीत छीन ली। रिंकू सिंह ने 48 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन बनाए। साहब युवराज ने भी 22 गेंदों में 22 रन बनाए. इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की मदद से मेरठ ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिला दिलाने का काम किया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट केवल 3 रन के स्कोर पर गिर गया। आर्यन जुयाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल और आकाशदीप नाथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े. ध्रुव जुरेल ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 6 चौके की मदद से 38 रन बनाए. आकाश दीप ने 16 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का की मदद से 23 रनों की पारी खेली। निशांत कुशवाहा ने 24 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का की मदद से 37 रन बनाए. शिवम शर्मा ने 14 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौका की मदद से नाबाद 25 रन बनाए. इस तरह गोरखपुर 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन बनाए. मेरठ की ओर से विशाल चौधरी और विजय कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किए. जेशान अंसारी को दो विकेट मिला. मेरठ की ये तीन मैचों में दूसरी जीत थी, जबकि गोरखपुर 3 में से अभी तक केवल एक मैच ही जीत पाई है।

  नीता अंबानी की टीम का इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में धमाल 

  28 गेंदों में दो खिलाड़ियों ने छक्के चौकों की बरसात से बना डाले 102 रन 

 न्यूज़ साभार,22अगस्त : अनिश्चिताओं का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट के खेल में फिर से धमाल देखने को मिला। इंग्लैंड में चल रहे एक क्रिकेट लीग में नीता अंबानी की टीम इस समय इंग्लैंड में धमाल मचा रही है। उनकी टीम ने द हंड्रेड लीग में जीत का परचम फैलाते हुए  पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। इस लीग के 23वें मुकाबले में नीता अंबानी की टीम ओवल इनविंसिबल्स एक समय काफी मुश्किल में फंसी हुई थी। टीम को जीत के लिए 40 गेंदों में 102 रन बनाने थे, लेकिन इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने केवल 28 गेंदों में ही मैच को खत्म करके इतिहास रच दिया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 10 छक्के जड़े. इससे 11 गेंद शेष रहते नीता अंबानी की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली।

जॉर्डन कॉक्स और सैम करन ने की छक्कों की बारिश

द हंड्रेड लीग के 23वें मुकाबले में ट्रेट रॉकेट्स ने 100 गेंद में सात विकेट पर 171 रन बनाए। 172 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीता अंबानी की टीम ओवल इनविंसिबल्स की ने धीमी शुरुआत की, लेकिन जॉर्डन कॉक्स और सैम करन के मैदान पर आते ही रनों की बारिश होने लगी. इन दोनों बल्लेबाजों ने 42 गेंदों 96 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में कॉक्स और डोनोवन फरेरा (14) ने तेजी से रन बनाते हुए 11 गेंद शेष रहते टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स ने 32 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। सैम करन ने केवल 24 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौकों की मदद से 54 रनों की तेज पारी खेली. ट्रेट रॉकेट्स की ओर से रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। डेविड विली और बेन सैंडरसन को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले ट्रेट रॉकेट्स ने ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ तेज शुरुआत की।

ट्रेट रॉकेट्स ने की तेज शुरुआत
ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेट रॉकेट्स ने तेज शुरुआत की. टॉम बैंटन (9) और जो रूट ने पहले विकेट के लिए केवल 28 गेंदों में 55 रन जोड़ दिए। टॉम बैंटन के आउट होने के बाद रूट ने रेहान अहमद (28) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 रन के पार कर दिया। इसके बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई, लेकिन एक छोर से जो रूट तेजी से रन बनाते रहे. उन्होंने 41 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 76 रनों की पारी खेली।

अंत में जॉर्ज लिंडे ने 8 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्के की मदद से तेजी से 25 रन बनाए।जिसकी मदद से ट्रेट रॉकेट्स ने 100 गेंद में 7 विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया।ओवल इनविंसिबल्स की ओर से राशिद खान और टॉम करन ने दो-दो विकेट लिए।जेसन बेहरेनडॉर्फ और नाथन सॉटर को एक-एक विकेट मिला।

संबंधित खबरें