मेनू
News

400 मीटर गहरी खाई में गिरी अल्टो कार, चालक की मौत

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

सिद्धबली मेले के लिए यातायात को किया गया रूट डाईवर्ट

कोटद्वार। कोटद्वार में बहुप्रतीक्षित सिद्धबली मेले की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। देश विदेश में आस्था का प्रतीक सिद्धबली बाबा का तीन दिन तक लगने वाले मेले के लिए जिला प्रशासन सहित कोटद्वार का शासन प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मेरे को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कमर कस चुका है। सिद्धबली मन्दिर समीति कोटद्वार द्वारा प्रतिवर्ष मेले व झांकी का आयोजन करता है। मेले में कोटद्वार शहर के अलावा देश विदेश के  श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। सिद्धबली मन्दिर गढ़वाल का सुप्रसिद्ध मन्दिर है जहां पर मेले के दौरान वाहनों का अत्यधिक आवागमन व श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक लगने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने तथा सम्पूर्ण मेला समाप्ति तक  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के निर्देशन में यातायात पुलिस कोटद्वार द्वारा दिनांक 03, 04, 05 दिसम्बर 2021 तक यातायात प्लान तैयार किया गया है जो निम्नवत रहेगाः-

➡️ ट्रैक्टरों को बुद्धा पार्क से ऊपर वाली रोड़ एवं डिग्री कालेज में पार्क कराये जायेंगे। ट्रैक्टरों के वापस जाने का रुट बुद्धा पार्क-डिग्री कालेज-घराट रोड़-बेलाडाट चौराहा-देवी मन्दिर से बालासौड़ तथा कौड़िया।

➡️ छोटे चौपहिया वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था ग्रास्टनगंज (दशहरा ग्राउण्ड) में रहेगी।

➡️ दुपहिया वाहन व चौपहिया वाहनों को पुलिण्डा रोड़ एवं पी0डब्ल्यू0डी0 कालोनी में पार्क कराये जायेंगे ।

➡️ सिद्धबली तिराहा पर वन विभाग कार्यालय के बराबर में 10 दुपहिया तथा 10 चौपहिया वाहन पार्क कराये जायेंगे।

➡️ सिद्धबली तिराहा से आगे पौड़ी मार्ग पर पेयजल कार्यालय के पास 02 छोटे ग्राउण्ड हैं जिनमें 15 दुपहिया तथा 15 चौपहिया वाहन पार्क कराये जायेंगे।

➡️ सिद्बबली मन्दिर की झांकी जब तक बुद्धा पार्क तक नहीं आ जाती तब तक भारी वाहन मथुरा वैडिंग प्वाइंट से बेलाडाट की तरफ प्रतिबन्धित किये जायेंगे ।

➡️ सिद्धबली मन्दिर की झांकी के बुद्धा पार्क के ऊपर आने पर परिस्थिति के अनुसार भारी वाहनों को छोड़ा जायेगा।

➡️ सिद्धवली मन्दिर से बुद्धा पार्क तक झांकी के निकलने तक पौड़ी से आने वाले भारी वाहनों को दुगड्डा बैरियर पर रोका जायेगा।

➡️ आटो स्टैण्ड नं0 04 (लालपानी) को अस्थाई रुप से हटाया जायेगा तथा केवल 04 ऑटो को स्टैण्ड पर लगाने की अनुमति रहेगी ।

➡️ साथ ही सिद्धबली मेले में निकलने वाली झांकियो के लिये 06 बैरियर – सिद्धबली तिराहा, पुलिण्डा तिराहा, फल उद्यान तिराहा, बुद्धा पार्क डायवर्जंन, कार्बेट होटल तिराहा, सनेह मार्ग पर (कार्बेट होटल के ऊपर) बनाये गये है।

पुलिस प्रशासन की अपील :-*

➡️ कृपया मेले को सकुशल सम्पन्न करने हेतु जनपद पुलिस का सहयोग करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

➡️ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने में उपरोक्त रूट डायवर्जन का पालन कर जनपद पुलिस का सहयोग करें।

➡️ यातायात नियमों का पालन करने में जनपद पुलिस का सहयोग करें।

 400 मीटर गहरी खाई में गिरी अल्टो कार, चालक की मौत

 पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को सकुशल निकाला

 गुरुवार को कोतवाली पौड़ी को सूचना मिली कि एक वाहन मारुति अल्टो कार नंबर UK 12C-0580 अगरोड़ा पौड़ी होते हुये देहरादून जा रही था, जो घुडदौडी चौक से करीब 150 मीटर पहले  अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिर गयी है। सूचना पर निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुसाई मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उसके पश्चात घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया।  वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल तथा दो साधारण घायल मिले। जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचने पर सुरजीत पुत्र जीवानंद निवासी ग्राम सिल्डी पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी (वाहन चालक) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

घायलों का नाम पताः-धनंजय नैथानी निवासी ग्राम जांक निकट अरोड़ा पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल। सोनी पुत्री सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल । श्रीमती सुमन देवी पत्नी सुरजीत निवासी ग्राम सिल्डी, पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

मृतक का नाम पताः- सुरजीत पुत्र जीवानंद निवासी ग्राम सिल्डी पट्टी कपोल्स्यू पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (वाहन चालक)

पुलिस टीमः- प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई, उपनिरीक्षक सुनील रावत, आरक्षी सुमित जुयाल , आरक्षी रणजीत भण्डारी, आरक्षी विनोद आदि मौजूद रहे।

 सट्टा लगाते हुए 1  गिरफ्तार

कोटद्वार। कोटद्वार में खाई बाड़ी की शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही के दौरान  नौशाद को रू0 3,550/- व 01 सट्टा डायरी के साथ मदनी मस्जिद लकड़ी पड़ाव के पास जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-271/2021, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। 

 नाम पता अभियुक्तः- नौशाद पुत्र इद्रीश अहमद निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

गुलदार के हमले में बुर्जुग महिला को बनाया निवाला

कोटद्वार।  मानव वन्यजीव संघर्ष का एक मामला फिर लैंसडाउन वन डिविजन में देखने को मिला है। मामला दुगड्डा के समीप भैडगांव का है। जब बुर्जुग महिला गांव से कोटद्वार के लिए निकली थी। लेकिन देर सांय तक कोटद्वार नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया होगा। ग्रामीण देर रात से बुर्जुग महिला की तलाश में जुटे रहे।  ग्रामीणों के मुताबिक बुर्जुग महिला जुवा गांव से सवारी न मिलने के कारण पैदल अपने पोते को देखने कोटद्वार के लिए निकली थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।काफी खोजबीन के बाद गांव की सड़क से दूर झाड़ियों के बीच बुर्जुग महिला का अदखाया शव मिला। महिला की शिनाख्त जयंती देवी ग्राम भैडगांव उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई।

परिजन मनोज कंडवाल ने बताया कि जुआ गांव से दूर 2 किलोमीटर यात्री सेट के  समीप चप्पल और रुमाल मिला तो कुछ दूर पर  बैग मिला। इन स्थानों पर खून के धब्बे भी पड़े हुए थे। इसी आधार पर खोजबीन की गई तो काफी दूर झाड़ी के अंदर महिला का अदखाया शव मिला। जिसके बाद ही ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों व परिजनों की मांग है कि वन विभाग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दें। गुलदार को पकड़ने के लिए में पिंजरा लगाएं ।उप जिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने  पट्टी पटवारी को मौके पर भेजा और घटना की पूरी जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने कहा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी साथ ही वन विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

नवनियुक्त गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में पदभार ग्रहण किया

नवनियुक्त गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने गुरुवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में पदभार ग्रहण कर लिया। आयुक्त का मंडल मुख्यालय आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे,अपर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया।

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि गढ़वाल मंडल की जो भौगोलिक परिस्थितियां तथा अन्य जो कार्य हैं उनसे काफी वाकिफ हूँ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंडल में कई महत्वकांक्षी व महत्वपूर्ण विकास योजनाएं चल रही हैं, उनको गति दी जाने की आवश्यकता है।

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने अपर आयुक्त से मंडल में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम कार्य, सड़क योजना, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ पुर्ननिर्माण तथा बद्रीनाथ में जो कार्य करने की योजना बनाई जा रही है उनमें शीघ्रता से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनपदों में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर तथा केंद्र सेक्टर में जो कार्य हो रहे हैं उसमें केंद्र व राज्य सरकार की जो योजनाएं हैं उनपे निरन्तर रूप से अनुश्रवण किया जाएगा व गति देने की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीते माह आई आपदा में जो लोग प्रभावित हुए हैं उनको जो भी आवश्यकता होगी उसे पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन ऋतु में कुछ हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी आदि की आकांक्षाएं हैं तथा उसकी क्या तैयारी की गई है उसके लिए समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों से समीक्षा बैठक की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संभावित कोरोना की स्थिति से सतर्क रहने हेतु सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या टी एस अन्ना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, प्रधान सहायक धीरज कण्डारी, विजय कुमार नैथानी, सहायक व्यक्तिक राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें