32 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Rikhadikhal थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में FST II (B) द्वारा चैकिंग के दौरान दिनाँक शनीवार को अभियुक्त दिनेश सिंह एवं कैलाश चन्द्र को किल्वोखाल के पास से वाहन संख्या UK 04T0466 32 बोतल 110 अद्दे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार थाना रिखणीखाल पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों, अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0- 06/2022, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पताः-
• दिनेश सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी देवखर, पो0 टकोलीखाल, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-34 वर्ष)
• कैलाश चन्द्र पुत्र खुशीराम, निवासी बरसू, पो0 टकोलीखाल, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-48 वर्ष)
बरामद मालः– 32 बोतल 110 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब,वाहन संख्या UK 04T0466
पुलिस टीमः- उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा,सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार,मुख्य विजय नौटियाल,आरक्षी चरण सिंह, कृपाराम,होमगार्ड मन्दीप,पीआरडी भरत सिंह
” पौड़ी का अभियान, हर युवा करेगा मतदान ’’
पौड़ी में कैंडिल प्रज्वलित कर मतदाता जागरूकता अभियान(स्वीप) का शुभारंभ किया गया।
उत्तराखंड के जन लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी और जिलाधिकारी विजय jogdande ने किया शुभारम्भ
इस संदेश के साथ सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे तथा उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा जनपद पौड़ी के आदर्श बूथ सेंट थॉमस स्कूल-112 पौड़ी में कैंडिल प्रज्वलित कर मतदाता जागरूकता अभियान(स्वीप) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सैल्फी प्वाइंट तथा मतदाता रंगोली का भी प्रदर्शन किया गया। सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा की पहल पर इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने जनपद के सभी मतदाताओं को विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया तथा लोकतंत्र के इस त्यौहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुये मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के इस त्यौहार को दीवाली सहित अन्य त्यौहार की तरह ही लें। उन्होंने कहा कि चुनाव त्यौहार पांच वर्ष में एक बार आता है जिसे भव्य रूप में मनायें। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 14 फरवरी, 2022 को कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उनके द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंना भी की गई।
प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी मतदाताओं से अपील कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान में प्रतिभाग करते हुये एक अच्छी सरकार और एक अच्छे विधायक का चयन करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मतदान करने को अपना एक मुख्य कर्तव्य समझते हुये भारत के लोकतंत्र को और उत्तराखंड को समृद्ध, विकसित और खुशहाल बनाने के लिये साफ सुथरे और योग्य प्रत्याशी को अपनी इच्छानुसार मतदान करें।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने सभी मतदाताआंेे से अपील की कि अपने सभी दैनिक कार्यो के अपेक्षा मतदान को वरियता दें। न केवल अपने आप मतदान करें बल्कि अपने सगे संबंधियों, पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिय प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न मतदान केंद्रो पर दिव्यांग मतदाता तथा वरिष्ठ मतदाताओं की सुगमता के लिये प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैम्प, सुलभ शौचालय, पेयजल, शैड, प्रथक-प्रथक प्रवेश व निकासी द्वार तथा बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिये वॉलेन्टियर्स की तैनानी की गई है।
कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन, जिला प्रशासन, निर्वाचन के कार्यो में तैनात कार्मिकों तथा अन्य उपस्थित लोगों ने मतदाता सैल्फी प्वाइंट पर माननीय प्रेक्षक महोदय, जिलाधिकारी महोदय तथा लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के साथ सैल्फी लेते हुये मतदान करने का संकल्प लेते हुये लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश खुगशाल, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रसादा, अध्यापिका सिस्टर पवित्रा व सिस्टर रानी सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे ।