26 आसाम राइफल्स का 39वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
कोटद्वार। कोटद्वार गढ़वाल सहित पौड़ी जिले के आसाम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने कोटद्वार के एक निजी वैडिंग पाइंट में 26 आसाम राइफल्स के 39वें स्थापना दिवस को धूम-धाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया।
इस अवसर पर आसाम राइफल्स के पूर्व सैनिकों सहित उनके परिवारों की वीर नारी शक्तियों व परिजनों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आसाम राइफल्स के पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट द्वारा 26 आसाम राइफल्स के झंडारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुवा, तथा देश सेवा के दौरान शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। ईस अवसर पर आसाम राइफल्स के गढ़वाल में रह रहे पूर्व सैनिकों ने सैनिक परिवारों को शसक्त बनाने और सैनिक परिवारों के बच्चों को सरकार द्वारा उच्च शिक्षा, रोजगार और केन्द्र सरकार द्वारा सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को समान करने के साथ गढ़वाल मंडल सहित कोटद्वार में नई पीढ़ी को सामाजिक बुराईयों से दूर करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर 26 आसाम राइफल्स के शहीदों के परिजनों व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित सैनिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सू.मे. कृष्ण चंद्र,सू. प्रेम बल्लभ भारद्वाज,ह. अनूप नेगी, पूरन सिंह अधिकारी,पूरन सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सोबन सिंह नेगी द्वारा किया गया।
एयरफोर्स स्टेशन चण्डीगढ़ में मेडिकल असिस्टैंट कैडर की भर्ती 3 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक
भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण करना आवश्यक, पंजीकरण 22 मई से 05 जून तक
वायुसेना चयन केंद्र रेस कोर्स नई दिल्ली तथा एयरफोर्स चण्डीगढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी 03 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक एयरफोर्स स्टेशन, चण्डीगढ़ में मेडिकल असिस्टैंट कैडर की भर्ती आयोजित की जायेगी।
सार्जेंट दीपक केशरी ने बताया कि वायुसेना में नौकरी पाने का युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि पुरूष उम्मीदवारों केे लिए एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट भर्ती रैली होगी। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिक, रसायन विज्ञान, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों में केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करके भर्ती रैली में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कहा कि पंजीकरण 22 मई को 11 बजे से लेकर 5 जून रात 11 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं का जन्म 2 जनवरी 2004 और 2 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल की कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत–प्रतिशत
12वीं विज्ञान वर्ग में आयुष ढौंडियाल 91.17 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम
वाणिज्य वर्ग में आकाश ध्यानी 93.17 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम
दसवीं में अदिति कुशवाहा 99 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय डॉ0 योगेंद्र पाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल की कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत–प्रतिशत रहा। जिसमें 12वीं विज्ञान वर्ग में 42 विद्यार्थी व वाणिज्य वर्ग में 29 विद्यार्थी तथा 10वीं में 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
उन्होंने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग में आयुष ढौंडियाल 91.17 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, सचिन राणा 90.17 प्रतिशत लेकर द्वितीय तथा अदिति 89.83 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। 12वीं वाणिज्य वर्ग में आकाश ध्यानी 93.17 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कोमल 89.67 प्रतिशत लेकर द्वितीय तथा प्रियांशु रावत 89.17 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 10वीं में अदिति कुशवाहा 99 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, देवेश असवाल 96 प्रतिशत लेकर द्वितीय तथा श्रृष्टि 95.67 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
