मेनू
News

20 सालों से धमकी भरा पत्र भेज रहा था, राइटिंग से आया लपेटे में

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 20 सालों से धमकी भरा पत्र भेज रहा था, राइटिंग से आया लपेटे में

हरिद्वार: रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी वाले पत्र की लिखावट की जांच की गई तो पता चला कि यह पत्र भी शरारत ही है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 सालों से वही व्यक्ति ऐसे पत्र भेज रहा है। मामले में हरिद्वार पुलिस को निर्देशित किया गया है कि उसकी तलाश की जाए। समय-समय पर ऐसे पत्र मिलते रहे हैं। इनसे पुलिस सतर्क भी हो जाती है। ताजा मामले में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का कमांडर बताया है। इस बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस पत्र की लिखावट से शुरुआती तौर पर यह भी शरारत मालूम पड़ती है।

20 सालों से इसी लिखावट के पत्र मिलते आए हैं। यह व्यक्ति मानसिक अस्वस्थ माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने बताया कि यह शरारत लग रही है, मगर यह मतलब नहीं कि सुरक्षा में कोई लापरवाही की जाए। जिला पुलिस को सभी सभी जगह वाजिब चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

नई शादी हुई है तो आप राशन कार्ड में एक बड़ा अपडेट करा लें

 ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌नई दिल्ली  : राशन कार्ड भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक जरूरी सरकारी डॉक्युमेंट है, इस डाक्यूमेट की कई सरकारी कार्यों में आवश्यकता पड़ती रहती है। अगर आपकी हालों/नई शादी हुई है तो आप राशन कार्ड में एक बड़ा अपडेट करा लें, जिससे आपको फ्री राशन का फायदा मिलता रहे। वरना आपको काफी नुकसान हो सकता है.

 अगर आपके घर में किसी लड़के की शादी होती है और उसके बाद घर में कोई नया सदस्य आता है तो आपको उस मैंबर का नाम राशन कार्ड में जुड़वा देना चाहिए, जिससे कि नए सदस्य के हिस्से का राशन भी आपके परिवार को मिल सके। इसके अलावा सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाओं का फायदा मिल जाएगा।

राशन कार्ड में नए सदस्य का तरीका 


आप इस लिंक का करें प्रयोग- https://drive.google.com/file/d/1Pbl2GNYQMcNAYN4F1fQ25kTOnCgdF8cA/view के जरिए फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा आप खाद्य विभाग में जाकर भी ये फॉर्म ले सकते हैं।

इसके बाद में आपको मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर, मुखिया के पति/पिता का नाम फिल करना है। आपको मोहल्ला या वार्ड का नाम, ग्राम पंचायत, तहसील और जिले की डिटेल्स भी फिल करें। उसके बाद आपको मुखिया का पूरा एड्रेस फिल करना है। उसके पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म में राशन दुकान का नाम और आईडी फिल करें। अब जिस सदस्य का नाम जुड़वाना है उनकी मांगी गई डिटेल्स फिल करें।

फॉर्म फिल होने के बाद आपको अंत में सिग्नेचर या अंगूठे का निशान लगाना है।

उसके बाद आपको सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अटैच करने होंगे.

अंत में आपको इस फॉर्म को खाद्य विभाग में जमा करना होगा। जमा करने के बाद में आप रिसेप्ट जरूर ले लें।

खाद्य विभाग करेगा जांच

इस पूरे प्रोसेस के बाद में खाद्य विभाग आपके आवेदन की जांच करेगा। सभी डिटेल्स सही होने पर नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ जाएगा। जैसे ही नाम राशन कार्ड में जुड़ेगा उसके बाद अगले महीने से उनके हिस्से का भी राशन मिलने लगेगा।

इन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत

आपको आवेदक/मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा। इसेक अलावा निवास प्रमाण पत्र के लिए आप बिजली का बिल, पानी का बिल और वोटर आईडी दे सकते हैं. इसके अलावा नव विवाहिता का नाम उसके पापा के राशन कार्ड से हटवाने का प्रमाण पत्रा और शादी के रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी देना होगा।


पुलिस परिवार की महिलाओं ने सीखा  मशरूम बनाना

उपवा (UPWWA) के बैनर तले पौड़ी पुलिस की अनोखी पहल

उत्तराखंड पुलिस के उच्चाधिकारियों के संरक्षण और दिशा निर्देशानुसार पौडी जिले की पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम के तहत उपवा संगठन के द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को मशरूम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के सहयोग से आज मंगलवार को पुलिस लाईन परिसर में ग्रीन पहाड़ी फाण्डेशन से जुड़े अभिषेक रावत एवं श्रीमति सोनी बिष्ट के द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को ढींगरी मशरूम के बारे में विस्तरित जानकारी देकर डिंगरी मशरूम बनाना सिखाया। महिलाओं द्वारा उपवा की इस पहल की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्षा व जिला अध्यक्षा (उपवा) का आभार प्रकट किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओ द्वारा स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने का निर्णय लेते हुए मशरूम उगाने का प्रशिक्षण लिया गया। उपवा, पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं जिससे पुलिस परिवारों को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें