2 पेटी (48 अद्दे) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,एक फरार
कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति धर्मवीर सिंह को 48 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ श्री लॉज के सामने गोखले मार्ग के पास से वाहन संख्या यूके 7081 स्कूटी जूपिटर में ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का साथी गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 89/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम व 2/3 महामारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्तः-धर्मवीर सिंह राणावत पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राणावत निवासी ग्राम- डाबरी, पो0- काफलपानी, थाना टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल हाल निवासी गोविंद नगर थाना कोटद्वार उम्र 42 वर्ष। वांछित अभियुक्त:-गजेंद्र सिंह निवासी शिवनगर थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
कोटद्वार।जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय के वीडियों काॅफ्रेसिंग कक्ष में वीर चन्द्र सिह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक ली। उन्होने वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु वीर चन्द्र सिह गढ़वाली स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना के तहत प्राप्त आनलाइन एवं आफलाइन आवेदनों का परीक्षण करते हुए आवेदकों की बेविनार के माध्यम से साक्षात्कार कर, पूर्ण पाये गये आवेदनों को स्वीकृत किया। जबकि कुछ आवेदकों के आवेदन पत्र में दस्तावेज अपूर्ण होने पर लंबित रखते हुए 15 दिन के समय निधारित कर पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं गत वर्ष के लंबित आवेदनों को बेविनार के माध्यम से उपस्थित आवेदकों की साक्षात्कार लेते हुए उनकी योजना को पुनःस्वीकृति दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी आशीष भटगांई तथा महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मृत्युजय सिंह ने बेविनार के माध्यम से प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को योजना के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार मुहैया करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही कहा कि संबंधित बैंकर्स आवेदनकर्ता के प्रपत्रों की पूरी परीक्षण कर नियत प्रारूप में सहमती की दशा में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ताकि लाभार्थी की योजना स्वीकृत होने पर भटकना न पड़े, जिससे कि लाभार्थी को योजना का लाभ समय पर मिल सकें। इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी डा0 जोगदण्डे ने आवेदकों से साक्षात्कार के दौरान उनकी चयनित योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। उन्होने वीर चन्द्र सिह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में वाहन मद के साक्षात्कार में संबंधित आवेदक से वाहन, व्यवसायिक एवं कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। जिस पर आवेदकों ने जिलाधिकारी द्वारा पूछे गये सवालों का सही जवाब दिये। वहीं वीर चन्द्र सिह गढ़वाली पर्यटन स्वरोगार योजना गैर वाहन मद तथा दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना के तहत आवेदकों की साक्षात्कार कर उनकी योजना को स्वीकृति दी गई। साक्षात्कार के दौरान कुछ आवेदकों के आवेदन में प्रपत्र पूर्ण हा होने पर, उन्हे लंबित रखते हुए 15 दिन के भीतर छूटे दस्तावेज को संलग्न करने के निर्देश दिये। वहीं कुछ आवेदकों के नक्शा एवं प्रोजक्ट समिट न होने पर उन्हे भी लंबित रखते हुए 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
साक्षात्कार में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 28 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 18 स्वीकृत तथा 10 लंबित रखे गये है। वहीं गैर वाहन मद में 4 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 02 स्वीकृत तथा 02 लंबित रखे गये। जबकि दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के तहत 12 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 07 स्वीकृत तथा 05 लंबित रखे गये है।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौड़ी खुशाल सिह नेगी, डीडीएम नावार्ड भूपेन्द्र सिह, आरटीओ-आरआई आनंदवर्धन, लीड बैंक अधिकारी भूपेन्द्र नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
पौड़ी जिले के एक ही गांव में 12 संक्रमित मिलने से हड़कंप
ग्राम टंगरोली पट्टी पटवास्यूं तहसील पौड़ी जिला गढ़वाल के अन्तर्गत कोविड-19 जांच के दौरान कुल 12 व्यक्तियों के कोरोना वायरस संक्रमित
कोटद्वार।ग्राम टंगरोली पट्टी पटवास्यूं तहसील पौड़ी जिला गढ़वाल के अन्तर्गत कोविड-19 जांच के दौरान कुल 12 व्यक्तियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के फलस्वरूप उपजिला मजिस्ट्रेट बाहरस्यूं पौड़ी द्वारा क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन (Micro Containment Zone) घोषित करने के आदेश जारी किये गये है।
जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम मंे ग्राम टंगरोली पट्टी पटवास्यूं तहसील पौड़ी जिला गढ़वाल के अन्तर्गत कोविड-19 जांच के दौरान कुल 12 व्यक्तियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के फलस्वरूप उपजिला मजिस्ट्रेट बाहरस्यूं पौड़ी श्री श्याम सिंह राणा द्वारा जनहित में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश एवं उत्तराखण्ड शासन की गाइडलाइन के अनुसार ग्राम टंगरोली पट्टी पटवास्यूं तहसील पौड़ी का वह हिस्सा जिसके पूर्व में ग्राम तुन्देड़ की सरहद पश्चिम में ग्राम कुटकण्डई की सरहद उत्तर में कल्जीखाल-नलई मोटर मार्ग दक्षिण में ग्राम फल्द्वा की सरहद को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
उपजिला मजिस्ट्रेट श्री राणा ने आदेशित किया कि आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन जन-सामान्य के जीवन रक्षा हेतु अनिवार्य होगा तथा उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 व Uttarakhand Epidemic, COVID-19 Regulation 2020, Epidemic Disease act 1897 एवं भारतीय दण्ड संहिता तथा अन्य अधिनियमांे की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।