मेनू
News

13 को तीलू रौतेली एवं 32 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार फाइनल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  13 को तीलू रौतेली एवं 32 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार फाइनल 

  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य करेंगी सम्मानित

  देहरादून। गुरूवार को राजधानी देहरादून में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।यह जानकारी मीडिया से बात करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दी । प्रत्येक वर्ष राज्य में 8 अगस्त को मनाया जाने वाले तीलू और आंगनबाड़ी पुरस्कार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । गुरूवार को देहरादून के हरिद्वार बाईपास पर स्थित संस्कृति विभाग प्रेक्षाग्रह में सभी महिलाओ को सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर प्रदेश भर से कई महिलाओं का इसमें चयन हुआ है। यह चयन पारदर्शी पारदर्शिता के साथ किया गया है! मंत्री रेखा आर्य ने सभी चयनित महिलाओं व आंगनवाड़ी बहनों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! साथ ही कहा की इन विजेताओं से अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्य से मिला नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों का दल  

  देहरादून। बुधवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान – उत्तरकाशी के पर्वतारोही सदस्य दल ने, संस्थान के प्रधानचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के नेतृत्व में भेंट कर अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। NIM के इस पर्वतारोही दल द्वारा 11 विभिन्न चोटियों का सफल आरोहण किया गया है और ये दल भविष्य में भी कई दूसरे अभियानों के लिए स्वयं को तैयार कर रहा है। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी पर्वतारोहियों को उनके सफल अभियानों के लिए बधाई दी और इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान अपने आप में एक उत्कृष्ट संस्थान है और यहां से प्रशिक्षित पर्वतारोही हर चोटी को फतेह करने में सक्षम होते हैं। मंत्री आर्या ने संस्थान और यहां प्रशिक्षण पा रहे सभी पर्वतारोहियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ है और संस्थान की बेहतरी के लिए जो भी आवश्यक होगा वो उनकी सरकार द्वारा किया जाएगा।  

इस अभियान का शुभारंभ (फ्लैग ऑफ) उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उपाध्यक्ष श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 06 जुलाई 2024 को देहरादून से ध्वजांकित कर किया गया । उक्त अभियान में उत्तराखण्ड के माणा क्षेत्र में अवस्थित 11 अनाम व अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण किया गया, जिसमें 06 पर्वत शिखर 6000 मी० से ऊंचे हैं तथा शेष 04 पर्वत शिखर 5900 मी० और 1 पर्वत 5800.मी. से अधिक ऊंचे हैं।

इस अवसर पर संस्थान के उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार, सूबेदार मेजर हजारीलाल, नायब सूबेदार बहादुर पहान, नायब सूबेदार भूपेंद्रर सिंह नायब सूबेदार रविन्द्र सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

इस अभियान दल में संस्थान के निम्न प्रशिक्षक और पर्वतारोही शामिल रहे – राकेश राणा, वरिष्ठ प्रशिक्षक,दीप साही, प्रशिक्षक,विनोद गुसाई, प्रशिक्षक,सौरभ सिंह, प्रशिक्षक,अनुप पंवार, प्रशिक्षक,रविंद्र रावत, सहायक प्रशिक्षक,सुबेदार मेजर हजारी लाल, प्रशिक्षक,नायब सुबेदार भूपेंद्र सिंह, प्रशिक्षक,नायब सुबेदार बहादुर पाहन, प्रशिक्षक,नायब सुबेदार रवींद्र सिंह, प्रशिक्षक,हवलदार थजाली पून, प्रशिक्षक,नायक मनोज कुमार, नर्सिंग अस्सिटेंट, अजीत रावत, सहायक प्रशिक्षक,नवप्रभात, सहायक प्रशिक्षक,हिमांशु जोशी, सहायक प्रशिक्षक,पंकज पंवार, सहायक प्रशिक्षक,मुनेन्द्र राणा, सहायक प्रशिक्षक और सूर्य रावत, सहायक प्रशिक्षक

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के इस साहसिक प्रयास से न केवल पर्वतारोहण के क्षेत्र महत्वपूर्ण योगदान होगा, बल्कि इससे नई पीढ़ी के पर्वतारोहियों को प्रेरणा भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें