मेनू
News

05 पेटी (60 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 05 पेटी (60 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार। पौड़ी जिले के धुमाकोट थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी निरीक्षक श्री विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रुटीन चैकिंग के दौरान अवैध शराब में लिप्त दर्शन सिंह को धुमाकोट तिराहे रिंगल्टी से वाहन संख्या UK 19TA 0025 (बुलेरो) में 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया ।  अभियुक्त के विरूद्ध थाना धुमाकोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा शिक्षको को रोटरी शिक्षक सम्मान से सम्मानित 

कोटद्वार।रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे शिक्षक सम्मान समारोह मे तीन शिक्षको का रोटरी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । उन्हे शाल व प्रशस्ति प्रत्र स्मृति चिह्न प्रदान किये गये ।लाल बत्ती चौक स्थित एक होटल मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष डा○के एस नेगी ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षको को कार्य बच्चो के चरित्र निर्माण व उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर देना चाहिए । शिक्षक का समाज मे सर्वोच्च स्थान होता है ।इस अवसर पर सचिव ज्योति स्वरुप उपाध्याय ,कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, बीना रावत ,संध्या नेगी ,रेणुका गुसाईं ने विचार व्यक्त किए ।इस अवसर पर शिक्षक डा○मन्जू कपरवाण, सन्तोष नेगी, सिद्धार्थ कोटनाला का रोटरी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । उन्हे शाॅल ,स्मृति चिह्न व प्रशस्तिप्रत्र प्रदान किये गये ।कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल ने किया ।इस अवसर पर सचिव ज्योति स्वरुप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, संयोजक अशोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, डी पी सिंह, रेणुका गुसाईं, नरेंद्र गोयल, डा○संध्या नेगी, बीना रावत,मनीष अग्रवाल, विपिन बख्शी, शरतचंद्र गुप्ता, अनिल कुमार भोला, कुलदीप अग्रवाल, सन्देश अग्रवाल,धीरज बछवान,ऋषि ऐरन इत्यादि रोटरी सदस्य उपस्थित रहे ।


शैलशिल्पी पराक्रम दिवस कोटद्वार में आयोजित


 कोटद्वार। ‘उत्तराखण्ड रत्न‘कर्मवीर जयानन्द भारतीय जी के सम्मान में ऐतिहासिक ‘‘पौड़ी काण्ड‘‘ 6 सितम्बर 1932 की वर्षगांठ पर चतुर्थ शैलशिल्पी पराक्रम दिवस पर कोटद्वार में आयोजित समारोह में द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।  प्रमुख राणा द्वारा बताया गया कि आजादी की लडाई में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले ऐसे कर्मवीर के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि हम एक बेहतर कल का निर्माण कर सके।। इस अवसर पर शैलशिल्पी संगठन द्वारा पौड़ी निवासी 90 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी श्री हीरालाल टम्टा जी का नागरिक अभिन्नदन करते हुए उन्हें शैलशिल्पी कर्मवीर जयानन्द भारतीय सम्मान 2021 से विभूषित किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार निदेशक दूरदर्शन देहरादून, भारती जी की बहन कुमारी कल्पेश्वरी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका, श्री सत्य प्रकाश थपलियाल जी समाजसेवी, श्री नन्द किशोर ढौंडियाल जी प्रोफेसर रा0डिग्री कालेज, श्री गंगा प्रसाद सौम्य आर्य समाजी संयुक्त निदेशक शिक्षा, श्री विकास कुमार जी आर्य पत्रकार, श्री विरेन्द्र सिंह रिंगोडी जी रिटायर्ड खण्ड विकास अधिकारी, श्री महेन्द्र अग्रवाल जी सामाजिक कार्यकर्ता, श्री अजयपाल सिंह जी प्रधानाचार्य, श्री चक्रधर शर्मा कमलेश जी, बुद्धि प्रकास जी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्री सुखदेख शास्त्री जी, श्री सुनील कुमार जी, श्री हरीश चन्द्र आर्य जी, श्री प्रवेश नवानी जी रिटायर्ड खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें