मेनू
News

्आनलाईन OLX के माध्यम से ठगी करने वाले अंत्रराज्यीय गिरोह के तीन शातिर ठग गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   ‌‌

आनलाईन OLX के माध्यम से ठगी करने वाले अंत्रराज्यीय गिरोह के तीन शातिर ठग गिरफ्तार

दिनांक 09.08.2021 को वादी संजय सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी घमण्डपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार में प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ OLX  पर ओल्टो कार खरीदने के नाम पर वादी के साथ 18-19 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 171/2021 धारा 420/120 (बी) भादवि0, 66 (सी) (डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री विजय सिंह, प्रभारी सीआईयू मौहमद अकरम के नेतृत्व में थाना कोटद्वार एवं सी.आई.यू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी की गयी तो अभियुक्त गण किसी मामले में जिला कारागार हिण्डोन सिटी, जिला करौली, राजस्थान में निरूद्ध थे। अभियुक्तों का वारण्ट (बी) लेकर मा0 न्यायालय से अनुरोध कर पूछताछ हेतु पीसीआर पर लेकर थाने पर पूछताछ की गयी तो अभियुक्त गणों द्वारा जनपद में 03 धोखाधड़ी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्तगण भरतपुर राजस्थान के रहने वाले है जो जो OLX पर विभिन्न गाडियों को ऑनलाइन बेचने का विज्ञापन देकर सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी बनकर एंव रिस्तेदार बनकर भोले भाले लोगो को अपने विश्वास में लेकर ठगी करते थें इनके खातो में लाखो रूपयो के लेन देन का होना पाया गया। यह गैंग मेवात क्षेत्र में ऑनलाईन ठगी का काम छोटे- छोटे गैंग बनाकर करते है। जिसमें एक व्यक्ति जो कॉलर होता है वह असम व विभिन्न जगहों से इकठ्ठे फेक सिम लाता है जिनको या तो खुद SPAM कॉलिग के लिये इस्तेमाल करता है या मेंहगे दामों पर अन्य कॉलरों को प्रदान करता है। जिसके बाद इनके द्वारा विभिन्न जगहों से विभन्न नम्बरों पर कॉल किया जाता है व फोन पे, गूगल पे, ओएसएक्स के माध्यमों से लोगो को बेवकूफ बनाकर फेक पेटीएम अकाउण्ट में पैसा ट्रासफर कराया जाता है जिसके बाद किसी अन्य व्यक्ति के जरिये इन पैसो को विभिन्न खातों में रोटेट कर कमीशन देकर नगद भुगतान कराया* जाता है या पेट्रोल पंप इत्यादी को UPI से ट्रासफर कर तेल इत्यादि खरीद लिया जाता है या फिर किसी व्यक्ति को बिना ब्याज के UPI ट्रांसफर कर छोटे समय के लिये कैश लोटाने की शर्त पर उधार दे दिया जाता है। उपरोक्त चैन में सम्मलित व्यक्तियों का अपना अलग- अलग कमीशन फिक्स होता है 

अभियुक्तों का नाम पताः-

जुबैर खान पुत्र इदरीश, निवासी उकीदल्ला, थाना सीकरी, जनपद भरतपुर, राजस्थान।

उमर पुत्र इसाखान, निवासी रायबक्का, थाना गोपालगढ़, जनपद भरतपुर, राजस्थान।

जीवन गुज्जर पुत्र बाबूलाल, निवासी कजौली, थाना बालघाट, जिला करौली, राजस्थान

आपराधिक इतिहासः-

मु0अ0सं0-57/2021, धारा 420 भादवि, 66 सी आईटीएक्ट, कोतवाली श्रीनगर

मु0अ0सं0- 09/2022, धारा 420 भादवि, 66 (1) आईटीएक्ट, कोतवाली श्रीनगर

अभियुक्तगण अन्तराष्ट्रीय स्तर के शातिर अपराधी/चोर है जिनके विरुद्व अन्य राज्यो/जनपदो में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

जिलाधिकारी पौड़ी ने किसानों के साथ गेहूं की फसल कटाई शुरू की 



 ‌‌‌‌‌‌‌जब जिले का सबसे बड़ा अधिकारी जमीन पर उतरकर किसानों के साथ खेतों में फसल कटाई की अगुवाई करे तो निःसंदेह किसान का उत्साहित होना लाजिमी है। ऐसा ही नजारा पेश किया पौड़ी जिले के जिलाधिकारी डा० विजय जोगदंडे ने।  जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे गुरुवार को जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर तहसील पौड़ी के अन्तर्गत गगवाड़स्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत उज्याड़ी में गेहूं की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का जायजा करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने गेहूं की पकी फसल काटकर क्रॉप कटिंग का शुभारंभ किया। राजस्व विभाग ने उज्याड़ी गांव के कृषक सुदर्शन नेगी के गेहूं के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमे 9 किलो 200 ग्राम गेहूं की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर ग्रामीण प्रसन्न दिखे तथा गांव की समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र निस्तारण करने का भरोसा दिया।        

        जिलाधिकारी डा0 जोगदण्डे ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र बांटकर क्रॉप कटिंग की कार्यवाही सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि समस्त तहसीलों में क्षेत्रवार क्रॉप कटिंग की जा रही है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही फसल उत्पादन का डाटा तैयार किया जाता है। जिससे क्षेत्र में फसल उत्पादन की सही जानकारी मिल सकेगी।
        जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने उज्याड़ी गांव में स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों ने जंगली सुंवरों द्वारा फसलों को नष्ट करने तथा गांव के उपरी ओर बन रही सड़क से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को सुचारू करने के लिए कार्यदायी संस्था को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिये। उन्होंने खेतों में घेरबाड़ करने, सड़कों की स्थिति सुधारने, सिंचाई नहर सुचारू करने, कृषि विभाग से बीज उपलब्ध कराने तथा पशुओं द्वारा फसल नष्ट सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण हेतु कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।
        इस अवसर ग्राम सहायक भू लेख अधिकारी पूरन प्रकाश रावत, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी रविन्द्र चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक गगवाडस्यंू गौरव लिंगवाल, प्रधान उज्याड़ी/कृषक सुदर्शन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान केसर सिंह कठैत सहित समिला देवी, ज्योति देवी, रानी देवी, सुचिता देवी उपस्थित रहे।

अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन

350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया

कोटद्वार 21 अप्रैल| कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मॉडर्न मोंटसरी स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया| इस शिविर के दौरान 350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया| स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा विधिवत रूप से किया गया| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में लगे परीक्षण स्टालों का निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे लोगों की कुशलक्षेम भी पूछी|

          स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की| स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों का डिजिटल हेल्थ कार्ड एवं लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही विकलांग प्रमाण पत्र भी विभाग द्वारा दिए गए| इसके अलावा मरीजों को परिवार नियोजन की जानकारी, शुगर, बीपी की जांच एनसीडी से महिलाओं में विभिन्न प्रकार के होने वाले कैंसर की जांच की गई। सभी मरीजों को उचित परामर्श और बीमारी के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई है। शिविर में एनसीडी-एण्ड टीबी स्क्रिनिंग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परिवार कल्याण परामर्श, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, ब्लड जांच, ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन काउंटर, स्कीन संबंधी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधी आईईसी, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए गये थे।

      शिविर में नेत्र, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग,नाक-कान-गला, दंत रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, गला रोग, सामान्य रोग आदि के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे। इस दौरान होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर भी मौजूद थे|

      इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  प्रदेश में आमजन निरोगी रहे और उन्हें सुविधायुक्त उपचार की व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य शिविर शुरू किए है। लोगों को इन शिविरों में हिस्सा लेकर इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और समाज के हर तबके को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसी कड़ी में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करना चाहिए जिससे भविष्य में किसी विकट बीमारी से ग्रसित होने का संकट ना रहे| उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान में अपने खान-पान एवं जीवन शैली में बदलाव कर फिट रहने की आवश्यकता है जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सके| विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे डॉक्टरों की टीम का भी आभार व्यक्त किया|

        इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दुगड्डा डॉ मनोज कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ हरेंद्र कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ अभिषेक जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश, जनरल फिजीशियन डॉ सारंग राकेश, गला रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ साक्षी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ खुशबू खत्री, ब्लॉक लेखा अधिकारी सोहन सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे|


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें