मेनू
News

हौसलों से उड़ान महिला उद्यमी भारती

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 हौसलों से उड़ान महिला उद्यमी भारती 

कोटद्वार गढ़वाल में उद्यमी के तौर पर स्थापित हुई भारती, महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत बनी 

 भागदौड़ और कोविड-19 अपने को स्थापित किया, उद्यमी के तौर पर भारती ने 

गारमेंट के क्षेत्र में मशीनी और हस्तकला का संगम है भारती का सिलाई केंद्र, खुद को भी स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित किया और कई घरों की रोशनी बनकर उभरी  महिला उद्यमी भारती 

कोटद्वार में स्थापित ग्रामीण एक्यूब्रेटर प्रशिक्षण केंद्र से अपने हुनर को लगाए पंख और प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को बनाया मजबूत


  कोटद्वार। जब मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और हौसलों की उड़ान भरने का संकल्प हो तो कठिन से कठिन बाधाएं भी दूर होती चली जाती हैं या कह सकते हैं शिखर पर पहुंचना हो तो छोटी मोटी पहाड़ियों को नजरअंदाज न कर पहले उनको जीतना होता है यही सब कर दिखाया है कोटद्वार की नव महिला उद्यमी भारती गुसाईं ने।

   जी हां कोटद्वार की मध्यम परिवार की महिला भारती गुसाईं जिसके हौसले और संकल्प शक्ति ने आज उसको एक उद्यमी के रूप में स्थापित किया है, अपनी इस मंजिल को पाने के लिए भारती महिला मंगल दल महिला संगठनों के माध्यम से अपने को स्थापित कर अपनी निजी स्वयं सहायता केंद्र के माध्यम से छोटा सा सिलाई केंद्र शुरू किया जो आज एक सफल उद्योग के रूप में विकसित होने लगा है। आज भारती कोटद्वार की कई महिलाओं सहित ग्रामीण इनक्यूबेटर सिस्टम में भी प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। यही नहीं भारती ने अपनी सिलाई केंद्र को एक लघु उद्योग के रूप में भी स्थापित करना शुरू कर दिया है उसके लिए उसने बैंक से लोन लेकर आधुनिक गारमेंट की मशीन भी स्थापित कर ली है जो कि उसके हौसलों को उड़ान देने का काम कर रही है। कोटद्वार में स्थापित ग्रामीण इक्वेटर प्रशिक्षण केंद्र ने इस संबंध में भारती को आधुनिक मार्केटिंग डिजाइनिंग प्रशिक्षण मैं गाइडलाइन देकर एक सहयोगी और मार्गदर्शक का काम किया जिससे भारती अपने को स्थापित करने में सफल हुई।

संबंधित खबरें